✕
बिना टिकट के 24 हज़ार यात्री कर रहे थे यात्रा रेलवे ने 1 करोड़ रुपए की की वसूली, कचरा फैलाने पर 1135 यात्रियों से जुर्माना वसूला
By EditorialPublished on
उत्तर-पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के जोधपुर (Jodhpur) मंडल पर टिकट चेकिंग स्टाफ (Ticket Checking Staff) ने बिना टिकट यात्रियों से लगातार दूसरे माह भी एक करोड़ से भी अधिक राजस्व वसूली की है। इससे पहले मई में भी जोधपुर मंडल पर बेटिकट यात्रियों से रेलवे ने एक करोड़ दस लाख रुपए का राजस्व वसूल किया था। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि डीआरएम पंकज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जोधपुर मंडल पर चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के दौरान जून में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक सामान के साथ यात्रा सहित
जोधपुर : उत्तर-पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के जोधपुर (Jodhpur) मंडल पर टिकट चेकिंग स्टाफ (Ticket Checking Staff) ने बिना टिकट यात्रियों से लगातार दूसरे माह भी एक करोड़ से भी अधिक राजस्व वसूली की है।
इससे पहले मई में भी जोधपुर मंडल पर बेटिकट यात्रियों से रेलवे ने एक करोड़ दस लाख रुपए का राजस्व वसूल किया था। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि डीआरएम पंकज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जोधपुर मंडल पर चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के दौरान जून में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक सामान के साथ यात्रा सहित कुल 24 हजार 308 मामले पकड़े गए जिनसे रेलवे ने एक करोड़ 5 लाख 73 हजार 121 रुपए का उल्लेखनीय राजस्व वसूल किया है । उन्होंने बताया कि टिकट चेकिंग स्टाफ को अलग - अलग समूह बनाकर विभिन्न रेल खंडों में सघन टिकट जांच के लिए भेजा गया व ट्रेनों में औचक जांच की गई । इसके अतिरिक्त जोधपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भी सघन टिकट जांच की गई थी खेड़ा ने बताया कि मई व जून में समर वेकेशन होने के कारण रेलवे को ट्रेनों में आशानुरूप ज्यादा ट्रैफिक मिला।
बिना टिकट व अनियमित यात्रा के 23 हजार से भी अधिक मामले :
जोधपुर मंडल पर जून में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट पाए गए 15 हजार 538 मामलों से किराया व जुर्माना सहित 68.33 लाख, अनियमित यात्रा के साढ़े सात हजार मामलों से 36.94 लाख व बिना बुक लगेज के 11 मामलों से 9 हजार 500 रुपए वसूल किए गए। *गंदगी फैलाते 1135 यात्री भी पकड़े * जोधपुर मंडल पर सघन टिकट जांच अभियान के दौरान ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर कचरा फैलाने पर 1135 यात्रियों से रेलवे ने 1.47 लाख रुपए तथा धूम्रपान करते पकड़े जाने पर 66 यात्रियों से 13 हजार 300 रुपए का जुर्माना वसूला ।
सभी रेल खंडों पर की सघन टिकट चेकिंग अभियान के दौरान मंडल के लूणी, समदड़ी, भीलड़ी, बाड़मेर, पाली, फलोदी, जैसलमेर, मेड़ता रोड, नागौर, बीकानेर, डेगाना, रतनगढ़ व फुलेरा सेक्शन में टिकट चेकिंग की गई जिससे उल्लेखनीय राजस्व वसूल करने में सफलता मिली।

Editorial
Next Story
Related News
X





