✕
नई कार्यकारिणी में एक भी मंत्री को नहीं मिली जगह
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress) में एक व्यक्ति, एक पद के फार्मूले की बातें लम्बे समय से की जा रही थी लेकिन यह फार्मूला लागू नहीं हो पाया था। अब सोमवार की रात को जारी हुई प्रदेश कार्यकारिणी (State Executive) की सूची में इस फार्मूले को लागू किया गया है।

x
जयपुर : कांग्रेस (Congress) में एक व्यक्ति, एक पद के फार्मूले की बातें लम्बे समय से की जा रही थी लेकिन यह फार्मूला लागू नहीं हो पाया था। अब सोमवार की रात को जारी हुई प्रदेश कार्यकारिणी (State Executive) की सूची में इस फार्मूले को लागू किया गया है। नई कार्यकारिणी में कुल 192 नेताओं को स्थान दिया गया है जिनमें 48 महासचिव, 21 उपाध्यक्ष, 121 सचिव, 25 जिलाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इन नेताओं में गहलोत मंत्रिमंडल के एक भी मंत्री को शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले प्रताप सिंह खाचरियावास, रामलाल जाट, गोविन्द राम मेघवाल, हाकम अली सहित कई नेता ऐसे थे जिनके पास सत्ता के अलावा संगठन में भी पद था लेकिन अब किसी भी मंत्री को संगठन का पद नहीं दिया गया है।
उदयपुर अधिवेशन में तय किया गया था यह फार्मूला
कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले की डिमांड कई सालों से चल रही थी। पिछले साल कांग्रेस के उदयपुर अधिवेशन (Udaipur Convention) में इस फार्मूले को लागू करने की सहमति बनी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी एक व्यक्ति एक पद फार्मूले के पक्षधर हैं। उन्होंने साफ कह दिया कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद लागू सख्ती से लागू होना चाहिए। राहुल गांधी के बयान के एक साल बाद नई कार्यकारिणी में इस फार्मूले को लागू किया गया है। कुल 192 पदाधिकारियों में एक भी नाम ऐसा नहीं हैं जिन्हें दोहरे पदों का लाभ दिया गया हो। जो भी नेता दोहरे पदों पर थे, उन्हें हटा दिया गया है।
33 फीसदी पैरवी के बावजूद महिलाओं को सिर्फ 15 फीसदी स्थान
कांग्रेस के नेता कई मंचों पर दावा करते आए हैं। कि पार्टी में महिलाओं को पर्याप्त स्थान दिया जा रहा है । प्रतिनिधित्व का अवसर 33 प्रतिशत महिलाओं को दिए जाने की पैरवी की जाती रही है लेकिन हाल ही कई गई नई कार्यकारिणी में महिलाओं को 33 के बजाय केवल 15 फीसदी स्थान दिया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के कल 192 पदों में 29 महिलाओं को मौका दिया गया है। 21 उपाध्यक्षों में केवल 2 महिलाएं हैं। महासचिव के पद पर कुल 48 नियुक्तियों में महज 9 महिलाएं हैं। इसी तरह 121 सचिवों में केल 18 पद महिलाओं को दिए गए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
