✕
सहेली से मिलने निकली युवती गुमशुदा
By EditorialPublished on
निकटवर्ती युवती गांव से सागवाडा काका के साथ सामान खरीदने आई जहां से रोडवेज बस स्टेण्ड सहेली को मिलने जाने की बात कर निकली गुमशुदा (Missing girl) हो गई। थाना प्रभारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया की निकटवर्ती निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देते हुए बताया की 27 जून को दस बजे करीब भाई व 26 वर्षीय पुत्री सागवाडा सामान लेने आये थे।

x

सागवाड़ा (प्रातः काल संवाददाता) । निकटवर्ती युवती गांव से सागवाडा काका के साथ सामान खरीदने आई जहां से रोडवेज बस स्टेण्ड सहेली को मिलने जाने की बात कर निकली गुमशुदा (Missing girl) हो गई। थाना प्रभारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया की निकटवर्ती निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देते हुए बताया की 27 जून को दस बजे करीब भाई व 26 वर्षीय पुत्री सागवाडा सामान लेने आये थे। सागवाडा में सामान खरीदा व भतीजी ने कहा कि काकाजी आप गोल चौराह पर खड़े रहो, मेरी सहेली रोडवेज बस स्टेण्ड आई है। मिल के आती हूं। यह कहकर गई जो बहुत देरे हो जाने के बाद भी नहीं आई। बस स्टेण्ड व शहर में काफी तलाश की मगर पता नहीं चला। चला वह वापस अपने गांव पहुंचा। भाई व परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार जनो ने तलाश किया मगर पता नहीं लगा। उसके पास मोबाईल नहीं है ।
Next Story
Related News
X

