✕
अलास्का जहाज यात्रा 21 : व्हेलों की नाचती पूंछे देख मन प्रसन्न हो गया।
By EditorialPublished on
आकाश में घिर रहे बादल धीरे धीरे नीचे आने लगे, एसा लगने लगा जैसे जल्दी ही ये हमें अपने आगोश में ले लेंगे, इसी के साथ टप टप कर वर्षा का क्रम शुरू हो गया। पायलट के चेहरे पर परेशानी की लकीरें उभर उठीं। हमसे ज्यादा निराशा उसे हो रही थी कि वह हमें व्हेल दिखा नहीं पाया। वर्षा तेज नहीं हुई, इसी तरह टप टप चलती हुई कब बन्द हो गई पता ही नहीं चला।

x

Next Story
Related News
X

