✕
वल्लभनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का स्नेह मिलन
By EditorialPublished on
वल्लभनगर विधानसभा (Vallabhnagar Assembly) क्षेत्र के वल्लभनगर ब्लॉक कांग्रेस (Congress) कमिटी द्वारा वल्लभनगर स्थित काली पहाड़ी माताजी के स्थान पर ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मेनारिया, सभी मंडल अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और सभी की कार्यकारिणी उपस्थित रही। ब्लॉक के बुजुर्ग, युवा और बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही।

x

उदयपुर (वि) । वल्लभनगर विधानसभा (Vallabhnagar Assembly) क्षेत्र के वल्लभनगर ब्लॉक कांग्रेस (Congress) कमिटी द्वारा वल्लभनगर स्थित काली पहाड़ी माताजी के स्थान पर ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मेनारिया, सभी मंडल अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और सभी की कार्यकारिणी उपस्थित रही। ब्लॉक के बुजुर्ग, युवा और बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही। स्नेह मिलन में हर उम्र के और हर वर्ग के व्यक्ति ने अपने अपने विचार रखें कॉलेज में पढ़ रही लड़कियों ने भी विधायक का धन्यवाद दिया कि उनके द्वारा ऐतिहासिक विकास कार्य करवाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि पिछले 70 वर्षों में जो कार्य नहीं हो सके वे कार्य विधायक महोदय द्वारा मुख्यमंत्री के सहयोग से संपन्न करवाएं और वल्लभनगर को पूरे राजस्थान में विकसित विधानसभा क्षेत्र के रूप में प्रस्तुत किया।
विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि सभी के मिलजुल कर किए गए प्रयासों से आज इस आयाम पर पहुंचे है। कार्यकर्ताओं ने आपसी मनमुटाव को परे कर पार्टी को सर्वोपरि रख कर आगामी चुनाव में पुनः कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस का विधायक बनाने का आह्वान किया। विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत द्वारा कार्यकर्ताओं को भोजन परोसा और खाना खिलाया। विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने नवानिया, वल्लभनगर, बठारड़ा खुर्द आदि गांवों में शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उनको ढांढस भी बंधाया।

Editorial
Next Story
Related News
X
