Pratahkal-Terapanth Youth Council Malad reins to Mehta
मुंबई । तेरापंथ युवक परिषद मालाड (Terapanth Youth Council Malad) की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। इसमें पैलेस मेहता को अध्यक्ष पद की बागडोर सौंपी गई। आरम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष मनोज लोढ़ा ने स्वागत किया। मंत्री सुदर्शन बांठिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष राजेश कच्छारा ने आय व्यय का ब्योरा दिया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ललित बापना व भरत लोढ़ा ने पैलेस मेहता को अध्यक्ष मनोनीत किया। विनोद सोलंकी को मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर तेरापंथी सभाध्यक्ष इंदरमल कच्छारा, अर्हम फाउंडेशन अध्यक्ष प्यारचंद मेहता, विद्या मेहता हस्ती भंडारी पुखराज सिरोहिया गोतम भंडारी महेश मेहता अनिल चोरड़िया बाबूलाल लोढ़ा शांतिलाल मेहता केसर छाजेड़ सोनल लोढ़ा चेतन राठौड़ दलपत बाबेल ने विचार रखे।
Editorial

Editorial

Next Story