✕
एयरपोर्ट पर बिड़ला के स्वागत के दौरान मूंदड़ा और कुमावत में बहस, उपरणा पहनाने पर रोका
By EditorialPublished on
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला (Om Birla) के उदयपुर (Udaipur) आने पर एयरपोर्ट (Airport) पर स्वागत के दौरान पूर्व सभापति युधिष्ठर कुमावत और भाजपा नेता सुशील मूंदड़ा के बीच में जमकर बहस हो गई। मामला था कि एयरपोर्ट पर युधिष्ठर कुमावत द्वारा बिड़ला का स्वागत के दौरान मूंदड़ा द्वारा कुमावत का हाथ पकड़ लेना और एक तरफ कर देना, जिससे युधिष्ठर ने विरोध जताया।

उदयपुर : लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला (Om Birla) के उदयपुर (Udaipur) आने पर एयरपोर्ट (Airport) पर स्वागत के दौरान पूर्व सभापति युधिष्ठर कुमावत और भाजपा (BJP) नेता सुशील मूंदड़ा (Sushil Mundra) के बीच में जमकर बहस हो गई। मामला था कि एयरपोर्ट पर युधिष्ठर कुमावत द्वारा बिड़ला का स्वागत के दौरान मूंदड़ा द्वारा कुमावत का हाथ पकड़ लेना और एक तरफ कर देना, जिससे युधिष्ठर ने विरोध जताया। एयरपोर्ट के बाहर भी मूंदड़ा द्वारा जोर-जोर से कुछ कहा जा रहा था। यह घटनाक्रम शहर भाजपा में चर्चा का विषय बना रहा।
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के उदयपुर आने पर काफी संख्या में शहर और देहात से भाजपा नेता और पदाधिकारी स्वागत करने के लिए गए थे। जहां पर अधिकांश लोग एयरपोर्ट में घुस गए थे। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सुशील मूंदड़ा वीआईपी लॉबी में चले गए थे, जिस पर वहां पर मौजूद भाजपा नेताओं में चर्चा थी कि मूंदड़ा वीआईपी लॉबी में बिना किसी पद के जा रहे है और उनके साथ उनके समर्थक भी है। इस पर बीआईपी लॉबी के बाहर इंतजार कर रहे भाजपा नेताओं में चर्चा थी। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के वीआईपी लॉबी से बाहर निकलने पर पूर्व सभापति युधिष्ठर कुमावत उपरणा लेकर उनका स्वागत करने गए तो साथ चल रहे सुशील मूंदड़ा ने युधिष्ठर कुमावत का हाथ पकड़ लिया और एक तरफ कर दिया, जिस पर युधिष्ठर कुमावत ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मैं भाजपा में वरिष्ठ हूँ और स्वागत करने ही जा रहा हूँ तो मूंदड़ा ने पलट जवाब देते हुए कहा कि तेज आवाज में डरने वाला नहीं हूँ। इस दौरान भीड़ भाड़ होने पर युधिष्ठर कुमावत ने दूसरा दुपट्टा लेकर स्वागत किया। इसके बाद बाहर अन्य नेताओं और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करने के दौरान भी मूंदड़ा अपने समर्थकों के साथ जोर-जोर से इस घटनाक्रम पर आक्रोश जता रहे थे। इधर इस घटनाक्रम के बाद से ही वहां पर मौजूद भाजपा नेताओं में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है कि इस तरह से आज तक किसी भी वरिष्ठ नेता के साथ अभद्रता नहीं की गई। साथ ही इस बात पर भी चर्चा थी कि अचानक से ऐसा क्या हो गया कि एक वरिष्ठ नेता को रोका गया ।
मुदड़ा के समर्थकों के नाम कटे, शहर के जुडे
इसके पीछे यह भी बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के अंदर हर बार मूंदड़ा के साथ कई लोग जाते है पर मंगलवार को कई समर्थकों को रोक दिया गया था क्योंकि उनके नाम एयरपोर्ट में जाने को लेकर कट गए थे इस कारण से कईयों को बाहर ही रूकना पड़ा। वहीं शहर भाजपा की ओर से कई नए नामों को एयरपोर्ट में जाने को लेकर जोड़ा गया। माना जा रहा है यह आक्रोश इसी को लेकर हुआ था।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के घर गए बिड़ला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का मंगलवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ अलका मूंदड़ा के निवास गए जहां पर विभिन्न
धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक, संगठनों ने एवं मूंदड़ा परिवार ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात ओम बिरला सड़क मार्ग से चित्तौड़ होते हुए कोटा के लिए प्रस्थान कर गए। ओम बिड़ला के जाने से पहले वहां पर लाईट बंद होने पर भाजपा नेता जिनेन्द्र शास्त्री विद्युत अधिकारी को फोन कर लाईट चालू करवाई ।
शहर भाजपा की रही दूरी :
महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा के घर पर आयोजित कार्यक्रम में शहर भाजपा के नेताओं ने दूरी बनाए रखी। शहर जिलाध्यक्ष सहित कई शहर भाजपा के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में नहीं पहुँचे। हालांकि महिला मोर्चा और मूंदड़ा के समर्थक जरूर इस कार्यक्रम में थे।
जिलाध्यक्ष का व्यक्तिगत मैसेज भी चर्चा
इधर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के उदयपुर आगमन पर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली का व्यक्ति गत मैसेज भी चर्चा का विषय बना रहा। इससे पहले भी लोकसभा स्पीकर उदयपुर आए थे और उनका एयरपोर्ट पर स्वागत होता रहा है पर कभी शहर जिलाध्यक्ष ने व्यक्ति गत मैसेज नहीं किया पर मंगलवार को तो एयरपोर्ट पर जाने और एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचने का व्यक्ति गत मैसेज भी भाजपा नेताओं में चर्चा का विषय बना रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X


