Pratahkal - Udaipur News Update - Welcome to Fateh Singh on becoming City Congress President

उदयपुर : कांग्रेस (Congress) के उदयपुर (Udaipur) शहर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ (Fateh Singh Rathore) को नियुक्त करने पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Workers) ने राठौड़ का स्वागत किया और जगदीश चौक से एक जुलूस निकाला गया और चेतक चौराहे पर आतिशबाजी की गई। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ के घर पर सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावाड़ा लगा रहा। इस दौरान राठौड़ ने इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का और प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष पद का दायित्व देखकर शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। राठौड़ ने बेदला माता जी, महाकाल मंदिर, जगन्नाथ स्वामी जगदीश चौक मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी दिवंगत नेताओं की समाधि पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और आशीर्वाद लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का माला पहनाकर पगड़ी पहनाकर दुपट्टा ओडा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जगदीश चौक एवं चेटक सर्कल पर भव्य आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। इस दौरान में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश श्रीमाली, राजीव सुवालका, दिनेश दवे, मोहसीन खान, सुनील रॉजर्स, दिलीप प्रभाकर, मोहसीन खान, कौशल नागदा, ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र ओदिच्य, केजी मूंदड़ा, पार्षद अरुण टांक, हिदायतुल्लाह, रवि तरवाड़ी, दीपक चौधरी, रेखा डांगी, प्रशांत श्रीमाली, नेहा कुमावत, गिरीश भारती, संजय मंगवानी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, बतुल हबीब सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। रात्रि को शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के घर पर जाकर उनका आर्शीवाद लिया।
Editorial

Editorial

Next Story