Pratahkal - Sport News Update - India-West Indies first test from today
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी (Captain) में भारतीय टीम (India Team) दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में वेस्टइंडीज (West Indies) से भिड़ने को तैयार है। डोमिनिका में 12 जुलाई से सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैरेबियाई धरती पर बेमिसाल रहा है। वहीं, वेस्टइंडीज का हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में खेलने का सपना चकनाचूर हुआ है।
भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर दमदार प्रदर्शन करके डब्ल्यूटीसी (WTC) फाइनल की हार को भुलना चाहेगी। पहले टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। गिल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, तो भारतीय कप्तान भी इस दौरे पर बल्ले से अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। नंबर तीन पर यशस्वी जायसवाल के खेलने के ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं। मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के कंधों पर होगी। कोहली को कैरेबियाई धरती बेहद रास आती है और उनका यहां रिकॉर्ड दमदार रहा है।
वहीं, रहाणे की हालिया फॉर्म अच्छी चल रही है। विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को टीम मैनेजमेंट इस दौरे पर आजमा सकता है।
कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?
वेस्टइंडीज की कंडिशंस को देखते हुए कप्तान रोहित अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। वहीं, पेस अटैक की अगुवाई मोहम्मद सिराज करते हुए नजर आएंगे। सिराज का साथ शार्दुल ठाकुर और मुकेश कुमार दे सकते हैं।
कब और कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट ?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 से 16 जुलाई के बीच डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला ?
भारत और वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए आपको डीटीएच की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड़ ऐप पर देख सकेंगे। निराश मत हो जाइए, इस मैच का फ्री में लुत्फ आप जियो सिनेमा पर उठा सकेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story