✕
बॉम्बे मोटर पर केपी टॉवर में लगी आग
By EditorialPublished on
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट (Jodhpur Police Commissionerate) के देव नगर थाना क्षेत्र के न्यू कोहिनूर सिनेमा हॉल (New Kohinoor Cinema Hall) के पास एक टावर में मंगलवार सुबह 9 बजे अचानक आग लग गई। आग टावर की थर्ड मंजिल पर लगी। इसके बाद चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल तक तेजी से आग फैल गई।
_202307121452004888.jpg)
x
_202307121452004888.jpg)
जोधपुर : जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट (Jodhpur Police Commissionerate) के देव नगर थाना क्षेत्र के न्यू कोहिनूर सिनेमा हॉल (New Kohinoor Cinema Hall) के पास एक टावर में मंगलवार सुबह 9 बजे अचानक आग लग गई। आग टावर की थर्ड मंजिल पर लगी। इसके बाद चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल तक तेजी से आग फैल गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते ऊपर के फ्लोर को भी चपेट में लेती गई। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर स्टेशन से एक के बाद एक 14 दमकलें मौ पर पहुंची। सुबह 11 बजे तक लगातर 2 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी वहां ग्राउंड फ्लोर पर बैंक है। सेकेंड थर्ड और फोर्थ फ्लोर पर इंश्योरेंस कंपनी और रियल स्टेट कंपनियों के ऑफिस हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह ने बताया कि आग पर 14 फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में काबू पा लिया। आग से कितना नुकसान हुआ इसका आकलन नहीं हुआ है। तीसरे से छठे फ्लोर तक दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Editorial
Next Story
Related News
X
