✕
बेटी को मंदिर दर्शन करवाने जा रहे पिता की मौत, बाइक को टक्कर मार अज्ञात वाहन फरार
By EditorialPublished on
जोधपुर शहर (Jodhpur City) के नागौर रोड (Nagaur Road) पर बाइक (Bike) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता रामूराम की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पुत्री गायत्री घायल है। जोधपुर शहर के समीप मंडोर 8 मील के रहने वाले एक पिता सावन के पहले सोमवार को अपनी पुत्री को मंदिर (Mandir) दर्शन करवाने ले जा रहे थे।

जोधपुर : जोधपुर शहर (Jodhpur City) के नागौर रोड (Nagaur Road) पर बाइक (Bike) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता रामूराम की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पुत्री गायत्री घायल है। जोधपुर शहर के समीप मंडोर 8 मील के रहने वाले एक पिता सावन के पहले सोमवार को अपनी पुत्री को मंदिर (Mandir) दर्शन करवाने ले जा रहे थे। मुख्य रोड पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में पिता और पुत्री दोनों ही घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में पहुंचाया तो चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। करवड पुलिस थाने में गिरधारी राम ने मामला दर्ज करवाया कि उसका बड़ा भाई रामूराम जो कि मंडोर 8 मील बारली मंडावता में रहता है। सोमवार को अपनी बेटी गायत्री के साथ मोटरसाइकिल पर खारडा मेवासा मठ में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे के बाद उसका भाई और भतीजी दोनों सड़क पर ही गिर गए। स्थानीय लोगों ने निजी एंबुलेंस के जरिए उनको महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रामू राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बेटी गायत्री की हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है ।

Editorial
Next Story
Related News
X


