Pratahkal - Jaipur News Update - World population day
जयपुर : प्रदेश (State) में परिवार नियोजन सेवाओं (Family Planning Services) में आमजन विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक व्यापकता के साथ योग्य दम्पत्तियों को जोड़कर सामूहिक प्रयास बढ़ाने होंगे। परिवार नियोजन (Family Planning) के सभी साधनों की जानकारी व सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करके बढ़ती जनसंख्या के स्थिरीकरण की दिशा में और अधिक सशक्त कदम बढ़ाने होंगे। परिवार की खुशहाली और स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र में अनेक नवाचार शुरू करने के साथ ही निरंतर चिकित्सकीय संसाधनों (Medical Resources) की बढ़ोतरी की गयी है। इनका सीधा लाभ आमजन को मिले और इनका समुचित उपयोग सुनिश्चित करना होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्यस्तरीय परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने परिवार कल्याण से संबंधित प्रचार- प्रसार के पोस्टर- फ्लिप चार्ट सामग्री का विमोचन भी किया। समाज को अब बेटा-बेटी एक समान का संदेश समझना होगा और बेटे के चाह में परिवार को बढ़ाने की सोच अब हर व्यक्ति को बदलनी होगी। उन्होंने परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों सहित व्यक्तिगत कार्मिकों व संस्थानों को प्रमाण पत्र व निर्धारित पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अन्य को भी सम्मानित जनों से प्रेरणा प्राप्त कर कटिबद्ध होकर परिवार नियोजन की निशुल्क सेवाएं हर एक योग्य दम्पत्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने को प्रोत्साहित किया। आज हर प्रदेशवासी स्वास्थ्य का अधिकार, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा, मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना और हर जिले में मेडिकल कॉलेज जैसी अनेक महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी सेवाओं की उपलब्धता होने पर गौरवान्वित हैं।

Editorial

Editorial

Next Story