Pratahkal - Jaipur News Update - Free ration kit, smartphone will be available from this month
जयपुर : सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने इसी महीने से 90 लाख से ज्यादा परिवारों (Families) को फ्री राशन किट देने की शुरूआत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा- इस महीने 20-25 तारीख से हम फ्री राशन किट (Free Ration Kit) बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इसी महीने से राशन किट मिलने शुरू हो जाएंगे।
हम एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देंगे। पहले फेज में इसी महीने से 40 लाख महिलाओं को पांच-सात हजार रूपए का स्मार्टफोन देंगे। फ्री राशन किट राशन की दुकानों से ही मिल जाएगी। गहलोत ने कहा- पहले फेज में विधवा, एकल महिला, स्कूल जाने वाली 10वीं, 12वीं की बच्चियों को पहले मोबाइल
(Mobile)
दिए जाएंगे। मंगलवार को गहलोत 50 लाख लोगों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन (Social Security Pension) का पैसा बैंक खातों में ट्रांसफर करने के मौके पर लाभार्थी संवाद समारोह में बोले रहे थे।
पीएम मोदी पर तंज
गहलोत ने पीएम मोदी पर कहा- दिल्ली (Delhi) वाले कहते हैं, हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार (Government) है। उनका एक इंजन तो फेल हो रहा है। इंजन तो यह है हमारे यहां सिंगल इंजन की सरकार होते हुए भी हम वह काम कर रहे हैं, जो देश के अंदर डबल इंजन की सरकारी नहीं कर पा रही है। वह काम राजस्थान में हो रहा है।
डबल इंजन फेल हो गया
गहलोत ने कहा- हम इतनी स्कीम्स लाए हैं। इतना विकास किया है। विधायकों ने जो मांगा है। वो दिया है। विधायकों ने कहा- कॉलेज दे दो, तहसील दे दो, एसडीओ ऑफिस दे दो जो मांगा, मैंने दिया है। मैंने उनसे कहा- आप मांगते - मांगते थक जाओगे मैं देते-देते नहीं थकूंगा। यह मैंने कहा था इतना काम देश के किस राज्य में हो रहा है। वहां तो डबल इंजन फेल हो गया। सिंगल इंजन वाली जो सरकार है यही कामयाब है।
गहलोत ने 50 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में
1000 करोड़ रूपए ट्रांसफर किए सीएम अशोक गहलोत ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 50 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1000 करोड़ रूपए ट्रांसफर किए। जून और जुलाई की पेंशन का पैसा सीएम ने बैंक खातों में ट्रांसफर किया। गहलोत ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन वाले लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उनके अनुभव भी जाने। सीएम ने लाभार्थियों से जब बातचीत की तो कुछ ने उनकी तबीयत के बारे में भी पूछा ।
Editorial

Editorial

Next Story