Pratahkal - Entertainment News Update - The pair of Karthik and Kiara did wonders
मुंबई : कार्तिक आर्यन और कियारा (Kartik Aryan and Kiara) आडवाणी की रोमांटिक जोड़ी (Romantic Couple) ने कोरोना (Corona) काल बॉलीवुड (Bollywood) का बैडलक खत्म किया था। उन्होंने फिल्म 'भूल 'भुलैया 2' (Bhool Bhulaiya 2) से बॉक्स ऑफिस की बहार को लौटाया था।
वहीं अब एक बार फिर इस जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता है। दर्शकों के प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ फिल्म ने सोमवार को 2 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 68.06 करोड़ हो गई, और दुनिया भर में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म इसलिए भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है कि क्योंकि इसकी कहानी भारत के आम आदमी की कहानी है। बीते सालों में बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में सफल हुई हैं जो मीडियम बजट की थी, लेकिन उनकी कहानी आम लोगों की कहानी थी। यही वजह है कि फिल्म लोगों को पसंद आई और इसने जमकर कमाई की।
धीरे-धीरे बढ़ी फिल्म की कमाई
पहले दिन 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को यानी दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ के कलेक्शन किया। जबकि चौथे दिन रविवार को 12.15 करोड़ के साथ इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी जारी रही। इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने 4.21 करोड़ का कलेक्शन कर सोमवार टेस्ट पास कर लिया। जबकि छठे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने बुधवार को यानी 7वें दिन 3.45 करोड़ के साथ, 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में 70% का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बीते रविवार को यानी 11वें दिन 5.25 करोड़ की कमाई की जिससे 11 दिनों की फिल्म की कुल कमाई नेट 66.06 करोड़ हो गई है।
Editorial

Editorial

Next Story