Goliath Frog: Largest Frog in the World
गोलियथ मेंढक : आकार में सबसे छोटा मेंढक क्यूबा (Cuba) में पाया जाने वाला क्यूबन ड्वार्क है। उत्तरी अमरीका में भी एक छोटे मेंढक लिटिल ग्रास की पहचान की गई है। विश्व का सबसे बड़ा मेंढक पश्चिमी अफ्रीका का गोलियथ मेंढक (Goliath Frog) है। इसकी लंबाई 30 सेंटीमीटर और वजन करीब साढ़े तीन किलोग्राम होता है। इसका आकार पालतू बिल्ली जितना होता है । जितना वजन 3 हजार लिटिल ग्रास मेंढकों का मिलकर होता हैं, उतना वजन एक गोलियथ मेंढक का अकेले ही होता है। दक्षिण अमरीका की अमेजन नदी के पास चिड़िया की आकृति वाले हरे रंग के मेंढक पाए जाते हैं। जब इनका हरे रंग से लाल हो जाता है, तो इसे बारिश आने का संकेत माना जाता है।
  • अफ्रीका में मिलने वाले लाल मेंढक की आवाज घोड़े जैसी !
साइबेरिया के उत्तरी जंगलों में गुलाबी व नीले रंग के मेंढक भी मिलते हैं। यहीं पर एक ऐसा मेंढक भी है, जो गिरगिट की तरह रंग बदलता है। ब्राजील, अर्जेंटीना और एशिया में सींग वाले मेंढक भी पाए जाते हैं। इनकी खाल खुरदरी और इनकी आंखों पर दो सींग जैसी संरचना होती है। दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में लाल रंग के मेंढक पाए जाते हैं। उनकी आवाज घोड़े की हिन हिनाहट जैसी होती है। बुल मेंढक की आवाज किसी बड़े जानवर जैसी होती है, लेकिन टाइगल मेंढक कपड़े फाड़ने जैसी आवाज करता है। वैसे तो मेंढकों की औसत आयु बारह वर्ष होती है, लेकिन कहाइला मेंढक की उम्र 22 वर्ष आंकी गई है और क्लॉड मेंढक की 35 वर्ष।
  • जहरीली प्रजातियां भी होती है मेंढकों की!
मेंढकों की कुछ प्रजातियां खतरनाक भी होती हैं। दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में जहरीली त्वचा वाले मेंढक पाए जाते हैं। आदिवासी इनके जहर को बाणों में लगाकर शिकार करते हैं, इसीलिए इन्हें ऐसे मेंढक कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया के लाल पहाड़ी वाले हिस्से में जहरीले मेंढकों के समूह पाए जाते हैं, ये जिस जगह से गुजरते हैं, उसे कुछ देर के लिए जहरीला बना देते हैं। मेंढक भी लंबी कूद और दौड़ की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।

Editorial

Editorial

Next Story