Pratahkal-Bidding program for the convention of Mewar Mahila Mandal
मुंबई । मेवाड़ महिला मंडल (Mewar Mahila Manda) मुंबई (Mumbai) के 2023 के अधिवेशन के लिए भायंदर (Bhayandar) में सत्यसाधना मसा आदि ठाणा सात के सानिध्य में बोलियां व धर्म पहेली पुंज कार्यक्रम रखा गया। मंडल अध्यक्ष कंचन एस सिंघवी व महामंत्री कंचन एल सिंघवी के नेतृत्व में वर्तमान कार्यकारिणी के अंतिम वर्ष में होने वाले अधिवेशन की तैयारियों को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया अध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि 3 वर्षीय कार्यकाल के दौरान महिला मंडल ने सभी के सहयोग से सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में कीर्तिमान हासिल किया। इस सफलता के पीछे सभी का साथ और सहयोग रहा है। पहले चरण में भायंदर मंडल ने मंगलाचरण व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिसमें मुंबई के 35 उप मंडलों ने भाग लिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंडालिया, संरक्षक संतोष बेन सिंघवी, कार्यकारी संरक्षक बेबीबेन डागलिया, प्रमुख ललिता सोनी, कार्यकारी प्रमुख लाजवंती बडाला, उपप्रमुख अंजना तातेड़, निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा के साथ मेवाड़ संघ कोषाध्यक्ष लक्ष्मीलाल वडालमिया, बंटी सिंघवी, कन्या मंडल मुंबई अध्यक्ष प्रीति नाहर की उपस्थिति रही।

Pratahkal-Bidding program for the convention of Mewar Mahila Mandal
इस अवसर पर अंबेश गुरुकुल अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा, महामंत्री कृष्णा तलेसरा, महिला मंडल अध्यक्ष सरोज पगारिया, मंत्री कंकू सुराणा, कोषाध्यक्ष रेखा मेहता, महिला मंडल प्रमुख कांता सिसोदिया, उपाध्यक्ष उगमबेन परमार, कमला बडाला, संगीता पामेचा, मंजू सुराणा, भंवरी सिंघवी, पिंकी तलेसरा, लीला इंटोदिया, सीता सुराणा, संगीता बडाला, प्रिया सिसोदिया, संगीता सिसोदिया, हेमा कच्छारा, अंजू सिसोदिया, रोशन सिसोदिया, झनकार बाई, सीमा पामेचा कन्या मंडल अध्यक्ष रवीना कटारिया, मंत्री पलक मेहता, कोषाध्यक्ष हर्षिता जैन सहित ममता बडाला, लीला खरवड़, मीनाक्षी मेहता, लीला बोहरा, शांता वडालमिया, केसर बंबोरी, प्रेमा सिंघवी, कुसुम तातेड़, सुरेखा मादरेचा, पिंकी नाहर सक्रिय रहे संचालन प्रमुख ललिता सोनी ने किया।
अधिवेशन के लिए लगाई गई बोलियों के लाभार्थी परिवार के रूप में समारोह अध्यक्ष लीला सुंदरलाल सांखला, स्वागताध्यक्ष वरदी बाई भंवरलाल, कंकू सुरेश, राधा विनोद, मंजू धर्मेश सुराणा, कुंभ कलश अंजू अभय सांखला, प्रमुख अतिथि मंजू सुरेश सिंघवी, ई पत्रिका प्रवीण सरोज, प्रेमा बंटी सिंघवी, हाॅल के लाभार्थी आशा उमराव ओस्तवाल, सुबह की नवकारसी ठाकुरद्वार महिला मंडल, सुबह का स्वामी वात्सल्य कंचन सुगन सिंघवी, ममता पंकज हिरण, शाम का स्वामी वात्सल्य शांतादेवी लक्ष्मीलाल वडालमिया, मंजू सुरेश लोढ़ा, विज्ञापन सौजन्य गणेशलाल नजरी बाई, उषा प्रकाश बदामा, चमकी कुमकुम भाईंदर महिला मंडल, सन्मान चिन्ह/ बैच़ विजयलक्ष्मी प्रकाश चंडालिया, उद्घाटन कर्ता कंचन लोकेश सिंघवी, लक्की ड्रा पिंकी प्रकाश नाहर, सेल्फी प्वाइंट रुक्मणी बेन भोलीलाल कोठारी, पारितोषिक वितरण रेखा संपत कटारिया, वीडियोग्राफी किरण महावीर चंडालिया के साथ ध्वजारोहण, मुख्य अतिथि, मुख्य अतिथि व विशेष सहयोगी सहयोगी के रुप में विभिन्न लोगों ने लाभ लिया। यह जानकारी महामंत्री कंचन एल सिंघवी ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story