Pratahkal-Artisan Absconding with jeweler's gold worth 15 lakhs reached the lockup
मुंबई । दक्षिण मुंबई (Mumbai) के एक जूलरी (jewelery) मेकिंग यूनिट से 15 लाख रुपये कीमत की गोल्ड जूलरी (Gold jewelery) की चोरी (Theft) के दो आरोपियों को एलटी मार्ग पुलिस ने पश्चिम बंगाल से धर दबोचा है। दोनों आरोपियों में से एक इसी जूलरी मेकिंग कारखाने का कर्मचारी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम संजय बिरेन फौजदार (27) और मजहरूल अली सुलतान अली शेख (32) है। दोनों पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के रहनेवाले हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता जूलरी कारोबारी पिछले दस साल सेभी ज्यादा समय से एलटी मार्ग इलाके में आरके ज्वेलर्स नाम से एक जूलरी मेकिंग यूनिट चलाते हैं। शिकायतकर्ता ने इलाके में कुछ जूलरों द्वारा दिये गये आर्डर्स के मुताबिक गोल्ड जूलरी बनाते थे। उनके कारखाने में चार कर्मचारी बतौर कारीगर काम करते थे। ये चारों पश्चिम बंगाल के रहनेवाले हैं। तीन कर्मचारी पिछले चार साल से शिकायतकर्ता के इस कारखाने में काम कर रहे थे जबकि चौथा संजय फौजदार चोरी की वारदात के चार महीने पहले ही यहां काम पर लगा था। शिकायतकर्ता को 2 मई को सागर गोल्ड से एक गोल्ड चेन बनाने का ऑर्डर मिला था। सागर गोल्ड ने शिकायतकर्ता को इसके लिये 400 ग्राम शुद्ध सोना दिया था। शिकायतकर्ता ने करीब 15 लाख रुपये कीमत का यह गोल्ड आरोपी कारीगर को दिया था। गोल्ड मिलते ही आरोपी पश्चिम बंगाल अपने गांव भाग गया था। शिकायतकर्ता ने पहले तो कुछ दिन उसका इंतजार किया लेकिन जब उसे यकीन हो गया कि आरोपी फौजदार अब नहीं लौटेगा तो उसने एलटी मार्ग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । तकनीकी जांच में पुलिस ने आरोपी फौजदार के कॉल रिकार्ड खंगाले और उसकी लोकेशन पता की। पता चला कि वह पश्चिम बंगाल में उसी मोबाइल फोन को किसी दूसरे नंबर से इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से फौजदार को धर दबोचा। आरोपी फौजदार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही उसने बताया कि इसमें शेख की भी भूमिका है। शेख भी मुंबई में ही रहता है और दक्षिण मुंबई में ही किसी दूसरे जूलरी मेकिंग यूनिट में काम करता है। दोनों पश्चिम बंगाल में एक ही गांव के रहनेवाले हैं और शेख ने ही फौजदार को गोल्ड लेकर फरार होने की सलाह दी थी।

Editorial

Editorial

Next Story