✕
बोरिंग के दौरान करंट से श्रमिक की मौत
By EditorialPublished on
धरियावद तहसील क्षेत्र के पहाड़ा ग्राम पंचायत के उपला कोटा में शनिवार को मशीन से बोरिंग के दौरान विद्युत लाइन की चपेट में आने करंट लगने से एक श्रमिक छत्तीसगढ़ निवासी 20 वर्षीय युवक गिरधर प्रसाद की मौत (Death) हो गई।

x

धरियावद (प्रातः काल संवाददाता) । धरियावद तहसील क्षेत्र के पहाड़ा ग्राम पंचायत के उपला कोटा में शनिवार को मशीन से बोरिंग के दौरान विद्युत लाइन की चपेट में आने करंट लगने से एक श्रमिक छत्तीसगढ़ निवासी 20 वर्षीय युवक गिरधर प्रसाद की मौत (Death) हो गई।
हादसे के दौरान मृतक मशीन के मास्क पर बैठा था इसी दौरान चालक द्वारा बिना देखे मास्क उठाए जाने से हादसा हो गया। इधर इस बाबत मृतक के भाई गोकुल ने थाने में एक रिपोर्ट दी जिसमे मशीन चालक गंगरार निवासी खुमान सिंह के खिलाफ बिना विद्युत लाइन को देखे बिना मशीन मास्क उठाने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने वाहन को जप्त कर अनुसंधान शुरू कर दिया। इधर हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना देकर तत्काल विद्युत लाइन बंद करवाई। वही हादसे की सूचना पर पहाड़ा सरपंच भेरूलाल मीणा आदि मौके पर मदद के लिए पहुंचे तथा मृतक के शव को धरियावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में मदद की।
वही ग्रामीणों की सूचना पर धरियावद पुलिस उप अधीक्षक धनफूल मीणा थाना अधिकारी राजवीर सिंह माय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस उप अधीक्षक मीणा के अनुसार पहाड़ा ग्राम पंचायत के उपला कोटा में जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग से खुदाई की जा रही थी उसी दौरान ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट मशीन मास्क के आने से उक्त हादसा हुआ। इधर ग्रामीणों ने मोबाइल पर हादसे की सूचना विधायक नगराज मीणा को भी दी जिस पर विधायक मीणा ने मामले में पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
