✕
जयपुर-अजमेर रोड पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
By EditorialPublished on
फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते आए दिन जयपुर-अजमेर रोड (Jaipur-Ajmer road) पर लगने वाले ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने एक आदेश जारी कर एनएचएआई के परियोजना निदेशक को जयपुर- अजमेर रोड पर स्थित फ्लाई ओवरों का निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिये हैं।

x

जयपुर (कासं) । फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते आए दिन जयपुर-अजमेर रोड (Jaipur-Ajmer road) पर लगने वाले ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने एक आदेश जारी कर एनएचएआई के परियोजना निदेशक को जयपुर- अजमेर रोड पर स्थित फ्लाई ओवरों का निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिये हैं।
आदेश के तहत एनएचएआई प्रबंधन को उपयुक्त डायवर्जन की व्यवस्था किये जाने तक सांवरदा, महला, मोखमपुरा एवं पूतली कट पर फ्लाई ओवरों के जारी समस्त निर्माण कार्यों को बंद करने के लिए निर्देशित किया गया है। आदेशों की पालना ना होने की स्थिति में दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
