Pratahkal - Udaiur News Update - Due to braking, the pipe filled in the trailer entered breaking the cabin, the driver died due to being pressed between the pipe and the steering
उदयपुर : शहर में सूरजपोल थाना क्षेत्र (Police Station Area) में टॉउन हॉल के बाहर बने स्पीड ब्रेकर पर ट्रेलर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे भरे लोहे के भारीभरकम पाइप केबिन को तोड़ते हुए अंदर घुस गए, जिससे चालक स्टेयरिंग और पाईप के बीच फंस गया और मौके पर ही मर गया। वही खलासी घायल हो गया। दो क्रेनों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद केबिन को तोड़कर अंदर फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला।
पुलिस (Police) के अनुसार कुलदीप सिंह (30) पुत्र लाडूसिंह रावत (Ladu Singh Rawat) निवासी राजवा कोटा बार राजसमंद अपने खलासी गांव के ही साबिर सिंह (20) पुत्र बाबूसिंह के साथ पांच जुलाई को मुंबई से ट्रेलर में पाइप भरकर दिल्ली
(Delhi)
के लिए रवाना हुआ। वह राजसमंद अपने गांव होकर जाना चाहता था, इसी कारण वह बलीचा से शहर में घुस गया। सूरजपोल से टाउनहाल रोड पर मच्छीकट के यहां नगर निगम द्वारा हाल ही बनाए गए स्पीड ब्रेकर (Speed Breaker) को देखकर चालक ने अचानक गाड़ी के ब्रेक लगाया तो पीछे भरे पाइप केबिन को तोड़ते हुए अंदर घुस गए। चालक कुलदीप स्टेयरिंग और पाईप के बीच फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में खलासी साबिर सिंह घायल हो गया। पाइप के केबिन में फंसने से चालक स्टेयरिंग व सीट के बीच में बुरी कदर फंस गया। उसे निकालने के लिए पुलिस को मौके पर दो क्रेन बुलानी पड़ी जिनकी सहायता से करीब दो घंटे की शक्कत के बाद केबिन तोड़कर चालक व परिचालक को बाहर निकाला। साबिर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया परिजनों के उदयपुर पर शव का पोस्टमार्टम करा सौंप दिया। हादसे के दौरान सुबह टाउनहाल में मोर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने देखा तो तुंरत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
एक माह में दो की मौत
जब से यह मच्छी कट खुला है तब से हादसे हो रहे है । शक्ति नगर या टाउनहॉल लिंक रोड़ की ओर जाने वाले लोग से मच्छीकट को पार कर रांगसाईड में जाते है, जिससे हादसे होते है । पूर्व में भी कांग्रेस के पूर्व सहवृत सदस्य कैलाश साहू के इकलौते पुत्र की इस कट को पार करने के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई थी और शुक्रवार तड़के यह हादसा हो गया। इसके साथ ही छोटी-मोटी दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती है।
इस कट को बंद कर ओवरब्रिज बनाएं - छोगालाल
इधर इस मामले में अतिक्रमण समिति के सदस्य छोगालाल का कहना है कि इस कट पर आए दिन हादसे हो रहे है तो भविष्य में क्या होगा। साथ ही कहा कि इस कट को बंद कर दिया जाना चाहिए ताकी हादसे ना 'और एक ओवरब्रिज बना देना चाहिए, जिससे कि लोगों को आने-जाने में आसानी हो ।

Editorial

Editorial

Next Story