✕
ढिकली की विद्युत समस्याओं को लेकर ग्रामीण विधायक प्रधान कार्यालय में धरना
By EditorialPublished on
शहर के समीप ग्राम पंचायत ढीकली में विद्युत की समस्याओं (Electrical Problems) को लेकर सोमवार को ग्रामीण विधायक (Rural MLA) फूल सिंह मीणा ग्रामीणों के साथ पटेल सर्कल स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर पहुँचे, जहां पर नारेबाजी कर कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए।

x

उदयपुर : शहर के समीप ग्राम पंचायत ढीकली में विद्युत की समस्याओं (Electrical Problems) को लेकर सोमवार को ग्रामीण विधायक (Rural MLA) फूल सिंह मीणा ग्रामीणों के साथ पटेल सर्कल स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर पहुँचे, जहां पर नारेबाजी कर कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। बाद में अधिकारी के उचित कार्यवाही का आश्वासन देने पर माने । ढीकली के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ढ़ीकली में पिछले कुछ दिनों से विद्युत समस्याएं आ रही है। इसी को लेकर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा पटेल सर्कल स्थित विद्युत विभाग के अधिक्षण अभियंता उदयपुर (Udaipur) को प्रापन देकर ग्राम पंचायत ढीकली में बिजली की समस्या से अवगत कराया। विगत 10 वर्षों से बिजली की भारी समस्या चल रही है। कर्मचारी समय पर कार्य नहीं करते है एवं किया गया कार्य भी सन्तोषप्रद नहीं है, जिससे दिन रात ग्रामीण परेशान हो रहे है। ढीकली जो कि उदयपुर मुख्यालय से महज 8 किमी दूर है, जहां शहरीकरण हो रहा है पर बिजली की भारी दिक्कत है। विभाग के जोनल डायरेक्टर, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर इस बारे में बताया, जहां विधायक के साथ ग्रामीण अधिशासी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। जिसके बाद अधीक्षण अभियंता के द्वारा 7 दिन में उचित कार्य कराने जाने के आश्वासन पर धरना खत्म किया। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी कहा की अगर समाधान नहीं होता है तो कलक्टर कार्यालय पर अधिक संख्या में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
