Pratahkal - Jodhpur News Update - One smuggler killed, another injured in police encounter here in Rajasthan
जोधपुर : बाड़मेर जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के चीबी गांव में शुक्रवार को तस्करों व पुलिस (Police) की मुठभेड़ में एक तस्कर पुलिस एनकाउंटर (Police Encounter) में मारा गया और दूसरे घायल हो गया। मृतक एक महीने पहले मुम्बई में पुलिस (Mumbai Police) गिरफ्त से फरार हुआ था, जिसकी तलाश थी। दोनों ही पुलिस के इनामी तस्कर है। एक पर 50 हजार व दूसरे पर 25 हजार का इनाम घोषित है। जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गिड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के चीबी गांव में इनामी तस्कर छुपने की जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी।
उसी दौरान तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फायर किए। पुलिस स्पेशल टीम व तस्करों के बीच आमने-सामने मुठभेड़ हुई। इस पर तस्कर कौशलाराम पुत्र खेराजराम जाट उम्र 26 वर्ष निवासी भोजासर के बाएं हाथ की कलाई पर गोली लगी। इससे पर घायल हो गया। वहीं दूसरे तस्कर ओमप्रकाश पुत्र किशनाराम जाट उम्र 26 वर्ष निवासी, भोजासर के बाएं कंधे में गोली लगी ।
यह कंधा चीर कर बाहर निकल गई। इन्हें तुंरत बालोतरा के सरकारी चिकित्सालय (Government Hospital) लाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित किया। कौशलाराम का प्राथमिक उपचार कर इसे जोधपुर रेफर किया । पुलिस के अधिकारियों के मृतक का पोस्टमार्टम फॉरेंसिक टीम से करवाने को लेकर कहने पर उसका शव जोधपुर भिजवाया गया। घटना की जानकारी पर बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष खोजा बालोतरा पुलिस थानाधिकारी उगमराज सोनी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
ईनामी तस्कर :
ओमाराम पर 25 हजार का इनाम वही कौशला राम पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार अपराधियों Pratahkal - Jodhpur News Update - One smuggler killed, another injured in police encounter here in Rajasthan की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी शुक्रवार को दोनों तस्कर गिड़ा चीबी में होने की जोधपुर पुलिस को जानकारी मिली।
ओमाराम के शव को भेजा जोधपुर
ओमाराम के शव का फॉरेंसिक लेब से शव का पोस्टमार्टम करवाने को लेकर पुलिस द्वारा मतज्क तस्कर का शव जोधपुर ले जाया गया है। जहां पर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के आला अधिकारी घटना के बाद मौका स्थल का जायजा ले रहे हैं।
कौशलाराम राम की बड़ी गैंग
जानकारी के अनुसार कोशलाराम मादक पदार्थ तस्करी में बड़ी गैंग बनाकर कारोबार करता है । जिस पर बाड़मेर जिले सहित राजस्थान में अलग-अलग मामले दर्ज है। बताया जाता है कि कौशलाराम मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पैरोल पर छूटने के बाद फरार हुआ था । इसके बाद उसने अपनी गैंग बढ़ा ली और अब तस्करी का बड़ा नेटवर्क संचालित करता है।
पिछले महीने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था ओमाराम
ओमाराम पिछले महीने सिवाना में हुई मादक पदार्थ की कार्रवाई में पकड़ा गया था, उसी दौरान मुंबई के एक वाहन चोरी मामले में मुंबई पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया गया । जहां पर ओमाराम के साथियों ने पुलिस को चकमा दे कर मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस लगातार ओमाराम की तलाश कर रही थी ।
Editorial

Editorial

Next Story