Pratahkal-Oath ceremony of women branch of Bharat Jain Mahamandal tomorrow
मुंबई । भारत जैन महामंडल (Bharat Jain Mahamandal) की महिला शाखा का शपथ ग्रहण समारोह 12 जुलाई को सिडको ऑडिटोरियम वाशी में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में 70 पदाधिकारी विभिन्न पदों की शपथ लेंगी। बोहरा ने बताया कि प्रगति थीम पर आधारित कार्यक्रम महिला शक्ति को समर्पित होगा। कार्यकारिणी में समाज के चारों संप्रदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। आयोजन में महामंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित समाज के प्रमुख लोगों की उपस्थिति रहेगी। तैयारियों में सुमन चपलोत आशा बडाला रेणु बोहरा राजकुमारी पामेचा शीतल सांखला सरोज सिंघवी शिल्पा पोखरना वैशाली चपलोत सीमा सिंघवी प्रविणा मोदी रेशमा दुग्गड ज्योत्सना सांखला रेखा खाब्या भावना पोखरना सुरेखा पगारिया मीनाक्षी कोठारी विमला कोठारी सारिका पटवा आदि सक्रिय हैं।
Editorial

Editorial

Next Story