✕
हिटमैन की कप्तानी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
By EditorialPublished on
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की कप्तानी जब विराट कोहली (Virat Kohli) ने छोड़ी तो ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अंडर टीम एक बार फिर से आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट्स जीतना शुरू कर देगी। लेकिन रोहित की कप्तानी में भी कहानी ऐसी ही रही और टीम को दो बड़े टूर्नामेंट्स में करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से रोहित की कप्तानी पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी रोहित की कप्तानी में कमी निकाली है। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा

x

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की कप्तानी जब विराट कोहली (Virat Kohli) ने छोड़ी तो ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अंडर टीम एक बार फिर से आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट्स जीतना शुरू कर देगी। लेकिन रोहित की कप्तानी में भी कहानी ऐसी ही रही और टीम को दो बड़े टूर्नामेंट्स में करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से रोहित की कप्तानी पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी रोहित की कप्तानी में कमी निकाली है। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा कि वह टीम के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की कप्तानी से निराश हैं। उन्होंने कहा कि रोहित से उन्हें और अधिक की उम्मीद थी। पिछले साल फरवरी में विराट कोहली के बाद रोहित ने टीम की कमान संभाली थी। हालांकि भारत (India) ने उनके नेतृत्व में घरेलू सीरीजों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन प्रमुख टूर्नामेंटों में सफलता हासिल करने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के अलावा पिछले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल भी हार गई।
गावस्कर ने कहा कि मुझे उनसे (रोहित) से अधिक की उम्मीद थी। भारत में यह अलग है, लेकिन जब आप विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वही वास्तविक परीक्षा होती है। यहीं वह थोड़ा निराशाजनक रहे हैं। यहां तक कि आईपीएल के तमाम अनुभवों के साथ और सैकड़ों मैचों में कप्तानी करने के बाद भी आईपीएल के बेस्ट खिलाडियों के साथ टी20 (T20) फॉर्मेट में भी नहीं पहुंच पाना निराशाजनक है।
Next Story
Related News
X

