Pratahkal-'Maharashtra Cabinet will soon be expanded', CM Eknath Shinde indicated

मुंबई । एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल (Maharashtra Cabinet) का विस्तार जल्द ही हो सकता है। इस बात की जानकारी खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने दी है। सीएम शिंदे ने महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह जल्द ही होगा। दरअसल, महाराष्ट्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का वार्षिक सम्मेलन था। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। सीएम शिंदे ने प्रेस को बताया कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाएंगे कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बरकरार रहे। इससे पहले महाराष्ट्र कैबिनेट का आखिरी बार विस्तार बीते साल अगस्त में हुआ था। तब 18 मंत्रियों ने शपथ ली थी। बता दें कि हाल ही में अजित पवार अपने करीबी विधायकों के साथ महाराष्ट्र की शिंदे-भाजपा (BJP) सरकार में शामिल हो गए हैं। अजित पवार (Ajit Pawar) को शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया है।

Editorial

Editorial

Next Story