✕
जलस्तर 12 फीट पर पहुंचा, आज या कल हो सकती है ओवरफ्लो
By EditorialPublished on
झीलों की नगरी उदयपुर (Udaipur) में रविवार को भी मूसलाधार व छापामार बारिश का क्रम देर रात तक जारी रहा। मानसूनी बादलों ने पूरे दिन में अचानक झमाझम पानी बरसा कर लोगों की खूब खबर ली तो झीलों की झोली में भी ढेर सारा पानी पहुंचा दिया। पिछोला पहले ही स्वरूप सागर छोर से ओवरफ्लो हो रही है तो आयड़ नदी ने उदयसागर के गेट खुलवा कर बेड़ नदी का रूप धारण कर लिया है।

उदयपुर. नगर संवाददाता | झीलों की नगरी उदयपुर (Udaipur) में रविवार को भी मूसलाधार व छापामार बारिश का क्रम देर रात तक जारी रहा। मानसूनी बादलों ने पूरे दिन में अचानक झमाझम पानी बरसा कर लोगों की खूब खबर ली तो झीलों की झोली में भी ढेर सारा पानी पहुंचा दिया। पिछोला पहले ही स्वरूप सागर छोर से ओवरफ्लो हो रही है तो आयड़ नदी ने उदयसागर के गेट खुलवा कर बेड़ नदी का रूप धारण कर लिया है। पानी वल्लभनगर बांध को भरने पहुंच गया है तो दूसरी तरफ शहर की धड़कन कही जाने वाली फतहसागर झील छलकने को आतुर है। जल स्तर 13 फीट के मुकाबले 12.1 फीट पर पहुंच गया है तथा देर रात तक झील में पानी की आवक मदार नहर के रास्ते जारी थी। फतहसागर के काले किवाड़ से हवा के साथ पानी छलकने लगा है जो पर्यटकों व शहरवासियों को उत्साहित कर रहा है। बताया जा रहा है कि अगले एक या दो दिन में फतहसागर के छलकने की खबर आ सकती है। 24 फीट क्षमता वाले उदयसागर में जलस्तर 21 फीट है व दोनों गेट खुले हैं। इधर, उदयपुर जिले में बीते चौबीस घंटे में सबसे ज्यादा बारिश ओगणा में 36, सलूंबर में 29, केजड़ में 28 व सेमारी में 25 एमएम दर्ज की गई। मदार छोटा, मदार बड़ा, स्वरूपसागर और मादड़ी बांध ओवर फ्लो हो गए हैं। आयड़ नदी में बहाव जारी है। उदयपुर जिले में अब तक औसत से करीब 120 मिमी ज्यादा बरसात हो चुकी है।

Editorial
Next Story
Related News
X


