✕
भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित
By EditorialPublished on
उत्तर रेलवे के सरहिंद-नांगल डेम व चंडीगढ़-सानेह वाल रेलखंडों के मध्य भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण पानी भराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित (Rail Traffic Affected) हुआ है।

x

जयपुर । उत्तर रेलवे के सरहिंद-नांगल डेम व चंडीगढ़-सानेह वाल रेलखंडों के मध्य भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण पानी भराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित (Rail Traffic Affected) हुआ है।
- रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14662, जम्मू तवी - बाड़मेर रेल सेवा दिनांक 09.07.2023 को रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर रेल सेवा दिनांक 09.07.2023 को रद्द रहेगी। 3. गाड़ी संख्या 14712, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेल सेवा दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी। 4. गाड़ी संख्या 04286, रेवाड़ी-दिल्ली रेल सेवा दिनांक 09.07.2023 को रद्द रहेगी। 5. गाड़ी संख्या 04285, दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी।
- आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश रेल सेवा दिनांक 09.07.2023 को बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बठिंडा तक संचालित होगी। 2. गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश बाड़मेर रेल सेवा दिनांक 10.07.2023 को ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बठिंडा से संचालित होगी। 3. गाड़ी संख्या 14711, ऋषिकेश- श्रीगंगानगर रेल सेवा दिनांक 10.07.2023 को ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बराडा तक संचालित होगी। 4. गाडी संख्या 04500, रेवाड़ी-दिल्ली रेल सेवा दिनांक 09.07.2023 को रेवाड़ी से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला तक संचालित होगी। 5. गाड़ी संख्या 04499, दिल्ली रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 09.07.2023 को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला से संचालित होगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
