✕
इण्डिया किड्स फैशन वॉक सीजन 6 का पोस्टर विमोचन
By EditorialPublished on
पिंक कॉन्सेप्ट्स और वैधी मल्टीवेंचर्स की ओर से 16 जुलाई को द पैलेस बाय पार्क ज्वैल्स होटल्स एंड रिजॉर्ट्स में होने जा रहे इण्डिया किड्स फैशन वॉक सीजन 6 (India Kids Fashion Walk Season 6) का पोस्टर विमोचन राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने किया।

x

जयपुर | पिंक कॉन्सेप्ट्स और वैधी मल्टीवेंचर्स की ओर से 16 जुलाई को द पैलेस बाय पार्क ज्वैल्स होटल्स एंड रिजॉर्ट्स में होने जा रहे इण्डिया किड्स फैशन वॉक सीजन 6 (India Kids Fashion Walk Season 6) का पोस्टर विमोचन राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने किया। इस अवसर पर आयोजक अमन वर्मा, दीपक कुमार, फैशन डिजाइनर सुष्मिता सैनी, फैशन फोटोग्राफर रमेश कुमार, राम कुमार, डीजे विशाल चंदानी एवं हाइप द इमेज से मिताली सोनी मौजूद रहे । इण्डिया किड्स फैशन वॉक के ब्रांड ओनर अमन वर्मा ने बताया कि देशभर के बच्चों को फैशन प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से होने वाले इस फैशन शो में सिक्वेंस होगी, जिसमें करीब 100 लिटिल मॉडल्स रैंप पर कैटवॉक कर फैशन स्टाइल स्टेटमेंट और डिजाइनर कलेक्शन शोकेस करेंगे। आसाम से आए फैशन कोरियोग्राफर पार्टिसिपेंट को कोरियोग्राफ करेंगे, वहीं शो के लिए फैशन लेबल कृष्णम बाय सुष्मिता सैनी, जैकवेट्स बाय जितेंद्र कुमावत और मोतीसा बाय डॉली अग्रवाल ने नायाब ड्रेसेज डिजाइन की है। लेक्मे एकेडमी लालकोठी जयपुर की ओर से किड्स मॉडल्स का मेकअप और स्टाइलिंग होगी। किड्स की पर्सनलिटी डवलपमेंट के लिए 14 और 15 जुलाई को सुभाष नगर स्थित होटल सोवेनियर पिपरमिंट में ग्रूमिंग वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। शो में मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की यंग मॉडल्स की कैटवॉक भी आकर्षण का केंद्र होगी। इण्डिया किड्स फैशन वॉक सीजन 6 के सहयोगियों में पीपुल्स च्वाइस इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट, मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन, एसजीएम आउटडोर, सिटी लाइव, पिंक स्क्वायर मॉल, स्पार्क इवेंट कंपनी, होटल सोवेनियर पिपरमिंट, दौलत बैंड, डीजे विशाल, एजेआई क्राउन किंग, कंटेंट बिल्डर्स आईटी कंपनी, रमेश कुमार फोटोग्राफी आदि शामिल हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
