Pratahkal-minor committed Suicide

डूंगरपुर (प्रातः काल संवाददाता) । सदर थाना क्षेत्र के एक गाँव में 13 साल की बालिका ने अपने ही घर में साडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या (Suicide) के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव Dead Body) परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पालबड़ा निवासी प्रकाश बोडात ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके घर पर कोई नहीं था ओर उसकी 13 साल की पुत्री अकेली थी। घर पर आकर देखा तो घर के अन्दर बालिका का शव साडी के फंदे से लटका हुआ था। बेटी को फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। जिस पर परिजनों ने मामले की सुचना सदर थाना पुलिस को दी। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। वही इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहा पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story