✕
अलास्का जहाज यात्रा 23 : भालुओं का खेलना-कूदना देख मजा आ गया
By EditorialPublished on
केन्द्र बहुत ही सावधानी से बनाया गया था। पर्यटक भालुओं को अच्छी तरह से देख भी सके और उनके नजदीक भी नहीं पहुँच सके इस बात का पूरा ध्यान रखा गया था। इस हेतु समुचे स्थल में एक बड़ी सी बालकनी बनाई गई थी, नीचे विशाल प्रांगण था जिसमें भालू रख हुए थे। इनके लिये छोटा सा जलाशय, झूल, पेड़, जंगल गुफा आदि बनाये गये थे। बालकनी के साथ एक पुल भी था जो भालुओं के प्रांगण के एकदम बीचो बीच निकलता था। यहां खड़े होकर यात्री भालुओं प्रत्येक गतिविधि को देख सकते थे, उनके चित्र ले सकते थे।

x

Next Story
Related News
X

