Pratahkal - Udaipur News Update - Shah got Vasundhara's speech done
उदयपुर : उदयपुर (Udaipur) में आयोजित विशाल आम सभा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे (Vasundhara Raje) दोनों जिस तरह से बातें कर रहे थे और शाह ने अपने भाषण से पहले राजे का भाषण करवाने से दोनों के बीच में एक नई बॉडिंग दिखने को मिली। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे है कि संभवतया इस चुनावी वर्ष में भाजपा इस बार भी वसुन्धरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा बना सकती है।
गांधी ग्राउण्ड (Gandhi Ground) में आयोजित इस आम सभा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी तीनों एक साथ पहुंचे थे। उस दौरान शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली भाषण दे रहे थे। जैसे ही अमित शाह आए तो श्रीमाली को रोक दिया गया और प्रमोद सामर ने मंच संचालन के लिए गए तो नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ माईक पर आए और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से अमित शाह का उपरणा पहना कर स्वागत करवाया। साथ ही आदिवासी जनप्रतिनिधियों से तीर कमान भेंट कर और राणा पूंजा की मूर्ति दिलवाकर सम्मान करवाया। वहीं शहर के नेताओं से महाराणा प्रताप की मूर्ति दिलवाई। इसके बाद राठौड़ ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को भाषण देने के लिए मंच पर बुला लिया। सीपी जोशी के भाषण के बाद राठौड़ ने सीधा ही अमित शाह को भाषण के लिए बुला लिया तो अमित शाह ने हाथ से ईशारा कर राठौड़ को रोका और पहले वसुन्धरा राजे का भाषण करवाने का कहा तो राठौड़ ने माईक पर राजे को भाषण के लिए बुलवाया। यह सुनकर वसुन्धरा राजे ने हाथ जोड़कर अमित शाह का धन्यवाद दिया तो बदले में अमित शाह ने भी हाथ जोड़ दिए और इसके बाद राजे ने भाषण दिया। सभा में जिस तरह से राजे और शाह के बीच बॉडिंग दिख रही थी उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों भाजपा इस विधानसभा चुनाव में वसुन्धरा राजे को सीएम का चेहरा घोषित कर सकती है। वहीं यह देखकर भीड़ भी तालियां बजा उठी और वसुन्धरा राजे का स्वागत किया तो वसुन्धरा राजे ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
गुटबाजी भी है भाजपा में
इस घटनाक्रम को देखे तो भाजपा में गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई। प्रदेश स्तर पर भाजपा में बड़े स्तर पर गुटबाजी है, इसी कारण प्रदेशाध्यक्ष के बाद सीधा अमित शाह को लिया गया। मामले बुला को देखकर अमित शाह ने वसुन्धरा राजे का भाषण करवाया।

Editorial

Editorial

Next Story