✕
बारिश में बढ़ जाती है कीड़े-मकोड़े की संख्या, काट लें तो तुरंत करें ये देसी उपाय
By EditorialPublished on
बारिश (Rain) के मौसम (Mansoon) में आस-पास कीड़े मकोड़ों की संख्या बढ़ जाती है। ये आपके घर, ऑफिर, रास्ते में, वॉक और एक्सराइज के दौरान और यहां तक कि कपड़ों में छिपकर भी काट सकते हैं। ऐसे में कई बार आपको बार-बार रैशेज हो सकते हैं या फिर जलन और खुजली भी परेशान कर सकती है।

बारिश (Rain) के मौसम (Mansoon) में आस-पास कीड़े मकोड़ों की संख्या बढ़ जाती है। ये आपके घर, ऑफिर, रास्ते में, वॉक और एक्सराइज के दौरान और यहां तक कि कपड़ों में छिपकर भी काट सकते हैं। ऐसे में कई बार आपको बार-बार रैशेज हो सकते हैं या फिर जलन और खुजली भी परेशान कर सकती है। इसके अलावा तेजी से सूजन भी आ सकती है। लेकिन, सवाल ये है कि इस दौरान आप क्या कर सकते हैं? तो, आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में जो आपको इस दौरान परेशान कर सकते हैं।
बस ये टिप्स अपनाएं
नींबू घिस दें
कीड़े मकोड़े काटने पर नींबू घिसना कारगर हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड होता है। जब आप इसे रगड़ते हैं तो इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण इसके असर को कम कर देता है। इससे खुजली और जलन नहीं होती। साथ ही आप पाएंगे कि ये तेजी से असर दिखाते है। हुए समस्या को बढ़ने से रोक लेता है।
प्याज लगा लें
प्याज काटकर इस उस जगह पर रगड़े जहां स्किन लाल हो गई है। इसका सल्फर कंपाउंड कीड़े के डंक को फैलने से रोकेगा । ये जहर के असर को कम करता है और खुजली व जलन में कमी लाता है। इसके अलावा ये आपकी स्किन में जलन को भी कम करने में मददगार है। ये मकड़े के काटने पर भी काम आता है।
बर्फ लगा लें
अगर आपको कीड़े-मकोड़ों ने काट लिया है तो आपको उस जगह पर बर्फ के टुकड़े को घिस लेना चाहिए। ये असल में थून को ठंडा करते हुए, जहर को खून में मिलने से रोकता है। इसके अलावा ये खुजली और जलन को शांत करता है और सूजन को बचाता है। इस प्रकार से कीड़े मकोड़े के काटने पर आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X



