Pratahkal - News Update - Six-member team leaves for Amarnath Yatra
कपासन : अमरनाथ यात्रा (Amaranth Yatra) को लेकर कपासन नगर (Kapasan Nagar) से छह सदस्यीय दल ने प्रस्थान किया।
एक जुलाई से प्रारंभ होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर कपासन क्षेत्र से भक्तगण अलग-अलग दल में अपनी साधन सुविधानुसार प्रस्थान कर रहे हैं। सुनील कुमार डभाड़िया ने बताया कि उक्त दल खाटू श्याम, जीर्णमाता, सालासर बालाजी के दर्शन कर अमृतसर के लिए रवाना हुआ। यह दल चार जुलाई को सावन के प्रथम दिन अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन लाभ प्राप्त करेगा। दल में सुनील कुमार डभाड़िया, सोहनलाल कुमावत, कैलाश चंदेल, प्रकाश आचार्य, दिनेश आचार्य, रमेश वैष्णव शामिल हैं।
Editorial

Editorial

Next Story