✕
सेलेना गोमेज से शादी के लिए शख्स ने सोनू सूद से मदद मांगी
By EditorialPublished on
सोनू सूद (Sonu Sood) के पास रोजाना मदद के लिए सैकड़ों कॉल और मैसेज मिलते हैं। कुछ लोग इलाज के लिए तो कुछ आर्थिक समस्या (Economical Problem) से समाधान पाने के लिए उनके पास पहुंचते हैं। तो वहीं कुछ लोग रोजगार की तलाश में उनके पास आते हैं।

x

सोनू सूद (Sonu Sood) के पास रोजाना मदद के लिए सैकड़ों कॉल और मैसेज मिलते हैं। कुछ लोग इलाज के लिए तो कुछ आर्थिक समस्या (Economical Problem) से समाधान पाने के लिए उनके पास पहुंचते हैं। तो वहीं कुछ लोग रोजगार की तलाश में उनके पास आते हैं। अभिनेता मदद के लिए अपने दरवाजे पर आने वाले हर व्यक्ति की मदद करने की कोशिश करते हैं। लेकिन हाल ही में जब एक ट्विटर (Twitter) यूजर अपनी समस्या लेकर अभिनेता के पास पहुंचा, तो भी उसे कोई समाधान मिलने की जगह एक मजेदार जवाब मिला। दरअसल, एक ट्विटर यूजर आरव के चौधरी (Aarav K Choudhary) ने सोनू सूद को टैग करते हुए अपनी समस्या शेयर की है। इस ट्वीट में लिखा कि वह सेलेना गोमेज़ से शादी करना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें उनकी मदद की जरूरत है। ट्वीट में लिखा था, "मेरी शादी करवा दो सर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) से।" यह ट्वीट जब तक सोनू सूद पढ़ते तब तक लोग इस पर ठहाके लगा चुके थे। फिर इस ट्वीट पर एक्टर की नजर पड़ी और उन्होंने चौंकाने वाला रिप्लाई किया। इस पर अभिनेता ने कहा, 'बेटा अब तू एक्टिंग बंद करवाकर मुझसे मैरिज ब्यूरो ही खुलवाएगा।' लोगों को सोनू सूद से इतने फनी जवाब की उम्मीद नहीं थी, लेकिन फिर तो इस ट्वीट पर लोगों ने सोनू सूद के जवाब पर भी खूब मजे लिए। लोगों ने उनकी तुलना सेलेब्रिटी मैरिज ब्यूरो ऑनर सीमा तपाड़िया से भी कर ली।

Editorial
Next Story
Related News
X
