Pratahkal - News Update - Couple consumed poison, husband died
चितौड़गढ़ : दम्पति के बीच घरेलू झगड़े के कारण विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने ही विषाक्त सेवन कर लिया, जिसमे पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शहर नगर पालिका कॉलोनी में रहने वाले भगवान उर्फ सोनू धोबी एवं उसकी पत्नी रेखा ने आपसी झगड़े के चलते विषाक्त सेवन कर लिया। जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें चिकित्सालय ले गए जहाँ सोनू की मौत हो गयी। वही पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतक सोनू भीलवाड़ा का मूल निवासी हो कर अपने ससुराल चित्तौड़ में रह रहा था। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
Next Story