Pratahkal - News Update - Chaturmas entry of Kumudalata Maharaj in Pune
मुंबई : जैन दिवाकरीय महासती (Jain Diwakariya Mahasati) डॉ. कुमुदलता मसा, डॉ. साध्वी महाप्रज्ञा मसा, डॉ. साध्वी पदमकीर्ति मसा, साध्वी राजकीर्ति मसा का पुणे के बिबवेवाडी में चातुर्मास प्रवेश हुआ। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से कहा कि वे बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना रखें, उनका ध्यान रखें, यही ईश्वर सेवा का एक उपक्रम है। अन्य साध्वियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। मेवाड़ संघ मुम्बई अध्यक्ष नेमीचंद धाकड ने बताया कि प्रवेश के पूर्व रैली निकली गयी, जिसमें बडी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। मेवाड़ संघ महामंत्री महावीर तातेड, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीलाल वडालमिया ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान आक्या, परेश सोनी, कल्पेश विजयवर्गीय, चतरलाल लोढा, किशन परमार, सुरेश सिंघवी, सुनील कोठारी, लक्ष्मीलाल बडाला, लोकेश धाकड़ सहित मेवाड़ संघ व विभिन्न संघों के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story