✕
जूलरी शॉप में सेंधमारी की नाकाम कोशिश
By EditorialPublished on
Jewelry Shop, Robbery, Dombivali

x

मुंबई : रात के अंधेरे का फायदा उठाकर छह बदमाशों ने एक जूलरी शॉप (Jewelery Shop) में सेंधमारी और लूट (Robbery) की कोशिश की, लेकिन आवाज सुनकर इकट्ठा हुये स्थानीय लोगों ने इनमें से एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि पांच बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गये आरोपी मोहम्मद शेख को भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
डोंबिवली (Dombivali) पूर्व में दत्तनगर इलाके में प्रकाश सिंह राठौड़ निवासी भोजेला जिला राजसमंद की देवश्री ज्वेलर्स नामक मालिकाना दुकान है। इस दुकान के बिलकुल बगल में ही नैतिक स्टोर्स है। बुधवार तड़के डेढ़ बजे के करीब चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार स्क्रू ड्राइवर और कटर की मदद से तोड़ने की कोशिश शुरू की थी। आवाज सुनकर इलाके के लोग जाग गये और कुछ जागरूक लोगों ने बाहर आकर देखा तो पाया कि कुछ लोग जूलरी शॉप के पीछे की दीवार तोड़ रहे हैं। लोगों ने चीख पुकार मचाकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की । इस दौरान, पांच लोग अंधेरे का फायदा उठाकर बच निकलने में कामयाब रहे जबकि एक शख्स भीड़ के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार मोहम्मद की लोगों ने बेहद बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद रामनगर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मोहम्मद को हिरासत में ले लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
