Pratahkal - Jaipur News Update - State level audit committee meeting was organized, and necessary guidelines were given by the government secretary
जयपुर : राज्य स्तरीय ऑडिट समिति (State Level Audit Committee) की वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम त्रैमासिक बैठक आज शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे डॉ समित शर्मा, शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अध्यक्षता में शासन सचिवालय स्थित उनके कक्ष संख्या में आयोजित की गई है। बैठक में शासन सचिव ने निर्देशित किया कि महालेखाकार कार्यालय एवं निरीक्षण विभाग के बकाया आक्षेपों के संबंध में आक्षेप निरस्तीकरण कैम्प मुख्यालय स्तर पर आयोजित करने से पूर्व वीसी के माध्यम से बकाया आक्षेपों पर चर्चा करे। अत्यावश्यक स्थिति में संबंधित जिलाधिकारी को मय ठोस अनुपालना के साथ मुख्यालय बुलाया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भौतिक सत्यापन मे कम पाये गये सामानों की राशि सम्बन्धित से वसूली/ कार्यवाही की जाकर आक्षेप की अनुपालना भिजवायी जानी है और नाकारा / अनुपयोगी सामान का नियमानुसार एक माह के भीतर निस्तारण करावें श्रीमती हेमलता कुमारी, मुख्य लेखाधिकारी, सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता ने बताया कि बैठक में गत राज्य स्तरीय ऑडिट समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों की अनुपालना की समीक्षा करते हुए ऑडिट समिति द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं निदेशालय विशेष योग्यजन से संबंधित बकाया प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में श्रीमती ए. सुषमा रविराज वरिष्ठ उप महालेखाकार, सी. एस. एस. - II, प्रधान महालेखाकार कार्यालय विश्राम मीना निदेशक एवं विशि शासन सचिव, सान्या अवि मेवाराम जाट, निदेशक, निरीक्ष विभाग, श्रीमती रितु गुप्ता, संयु शासन सचिव, वित्त (अंकेक्षण विभाग, आर एल परसोय अतिरिक्त निदेषक, निरीक्षण विभाग तथा अन्य अधिकारीग उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story