Pratahkal-Jaipur-Will PM Narendra Modi be able to win the 2023 Rajasthan assembly elections?
जयपुर (कार्यालय संवाददाता) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोटा (Kota) में अपनी केंद्र की सरकार के 9 साल पूरे होने का जश्न मनाकर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) के प्रचार कार्यक्रम का भी आगाज कर दिया है। पिछले 9 साल की राजनीति पर नजर डालें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहरे पर राजस्थान (Rajasthan) की जनता ने दिल खोलकर भरोसा जताया है। इसकी बानगी इससे समझी जा सकती है कि 2014 के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा के खाते में गई। 2019 की 25 सीटें इसलिए खास है क्योंकि ठीक एक साल पहले 2018 के नवंबर दिसंबर में अशोक गहलोत
(Ashok Gehlot)
की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनी थी, जिसके बावजूद राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताते हुए सभी सीटों पर भाजपा (BJP) कैंडिडेट की जीत सुनिश्चित की। 2019 के लोकसभा चुनाव में अशोक गहलोत के सीएम रहते हुए उनके बेटे वैभव गहलोत भी चुनाव नहीं जीत पाए ।
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने भी राजस्थान को सौगातें देने में दरियादिली दिखाई है। पिछले 9 साल में केंद्र सरकार की राजस्थान में 5500 करोड़ घोषित हुई हैं। इसमें से कुछ योजनाएं शुरू हो चुकी हैं तो कुछ पर काम चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र की राजस्थान में बड़ी घोषणाओं पर नजर डालें तो 19 फरवरी 2019 को सूरतगढ़ से मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरूआत की गई। 16 जनवरी 2018 को बाड़मेर के पचपदार में रिफाइनरी की शुरूआत की गई।
प्रधानमंत्री की सौगात, सीएम भी कर चुके हैं तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने इस कदर राजस्थान में विकास योजनाएं शुरू की कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी खुले मंच से इसकी तारीफ कर चुके हैं। गहलोत की डिमांड प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के उन इलाकों में ट्रेन सेवाएं शुरू की, जिसकी लंबे समय से डिमांड चल रही थी। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्रे विस्तार में भी केंद्र ने राजस्थान सरकार की हरसंभव मदद की है। कोरोना काल में राजस्थान में जिस तरह से काम हुए उसकी तारीफ भी खुद प्रधानमंत्री मोदी सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं। 2018 के बाद गैर भाजपा शासित राज्यों में राजस्थान उन चुनिंदा राज्यों में है जिसका मोदी सरकार से कभी भी टकराव देखने को नहीं मिला। विकास कार्यों को लेकर सीएम अशोक गहलोत और प्रधानमंत्री मोदी के बीच सामंजस्य देखने को मिलता रहा।
राजस्थान के कई नेताओं को प्रधानमंत्री ने दिए अहम पद
विकास योजनाओं के अलावा राजनीतिक रूप से भी प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 9 साल में राजस्थान को काफी कुछ दिया है। मोदी ने ना केवल पार्टी में बल्कि केंद्र की सरकार में भी राजस्थान के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी।
  • 2014-2019 का कार्यकाल
राजस्थान के 6 सासंदों को मंत्रिमंडल में जगह दी, जिसमें श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल, बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, पाली सांसद पीपी चौधरी, नागौर सांसद सीआर चौधरी और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन • सिंह राठौड़ को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया। इसके अलावा भाजपा की केंद्रीय टीम में भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, सुनील बंसल को महत्वपूर्ण पद दिया गया। भूपेंद्र यादव को बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई तो सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश जैसे राज्य का प्रभारी बनाया गया। ओम माथुर भाजपा की केंद्रीय टीम में अहम रोल में रहे।
  • 2019-2024 का कार्यकाल
लोकसभा स्पीकर का पद राजस्थान के कोटा सीट से सांसद ओम बिड़ला को मिला। जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रमोट कर केंद्रीय मंत्री बनाया गया। बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया। बीकानेर सांसद अर्जुन मेघवाल को देश का कानून मंत्री बनाया गया। जहां तक पार्टी का सवाल है तो वसुंधरा राजे सिंधिया को केंद्रीय उपाध्यक्ष और ओम माथुर को केंद्रीय चुनाव सिमिति में शामिल किया गया। इसके अलावा उपराष्ट्रपति का पद भी राजस्थान शेखावटी इलाके से आने वाले जगदीप धनकड को दिया गया।
Editorial

Editorial

Next Story