Pratahkal-Two Sadhvis of Shraman Sangh in road accident Kaladharma
मुंबई । श्रमण संघीय महासती सिद्धायिकाश्री मसा एवं हर्षायिकाश्री मसा को गुरुवार प्रातः 5.30 बजे विहार के दौरान कसारा घाट में एक ट्रक ने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दोनों साध्वी का देवलोक गमन हो गया। दोनों महासती वाशी मेवाड़ भवन में चातुर्मास पूर्ण कर उपनगरों में विचरण पश्चात नासिक में चातुर्मास के लिए अग्रसर थे। महाराष्ट्र (Maharashtra) के आकोला (Akola) जिले के मुणोत परिवार की साध्वी सिद्धायिकाश्री मसा की दीक्षा 2006 में गांधी मंडी पानीपत में हुई थी । साध्वी हर्षायिकाश्री मसा की दीक्षा 2018 में वाशी सेक्टर 9 में हुई। महाराष्ट्र के आकोला एवं लोनार के मुणोत परिवार से दोनों चचेरी बहनें थी। जिन्होंने सांसारिक जीवन का त्याग कर दीक्षा ग्रहण कर ली थी।
Next Story