Pratahkal-Rajasthan-Ajmer 92

अजमेर 92 : साल 1992 में राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) शहर में कई लड़कियों के रेप और ब्लैकमेल (Rape and Blackmail) की घटना सामने आई थी। इस घटना में कई राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े नामी लोगों के नाम सामने आए। वहीं इसी बीच इस केस पर एक फिल्म आ रही है जिसका नाम है 'अजमेर 92' (Ajmer 92) । हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है, जिस कारण काफी बवाल हो रहा है। फिल्म अजमेर 92 के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि हमे राजस्थान में शूटिंग नहीं करने दी गई थी। लोगों ने सेट को घेर लिया था, मुझे तब भी धमकी दी गई थी। विरोध करने वाले पहले फिल्म देख लें। हमारी फिल्म किसी धर्म और जात के विरोध में नहीं है उन लड़कियों पर जिनके साथ सालों साल जुर्म हुआ है उनपर है। मुझे राजस्थान में शूट नही करने दिया गया तो हमने मध्यप्रदेश में शूट किया, अभी तो सिर्फ पोस्टर रिलीज हुआ है। फिर भी लोग विरोध कर रहे है जबकि टीजर और ट्रेलर बाकी है। हमने सच्चाई पर फिल्म बनाई है। मैने खुद पीड़ितों से मुलाकात की है, उनकी बाते सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हुए मुझे लगा यह कहानी बाहर आनी ही चाहिए। मैंने अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' और 'कश्मीर फाइल्स' के पहले बनाई थी तो यह कोई प्रोपोगंडा फिल्म नहीं है, जिन लड़कियों पर यह बीती है उनके बारे में कोई जानता ही नहीं है। फिल्म किसी विशेष धर्म की नहीं है, लोगों को समझना होगा की फिल्म 250 लड़कियों के साथ हुए बलात्कार की जानकारी हमने शेयर की है।

Editorial

Editorial

Next Story