✕
राजस्थान में 8 दिन देरी से पहुंचेगा मानसून
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) में आंधी- बारिश का दौर हल्का पड़ने के साथ अब गर्मी तेज होने लगी है। राज्य के कई शहरों में दिन का पारा अब 40 डिग्री या इससे ऊपर चला गया है। कुछ जिलों में तेज धूप के साथ उमस भी परेशान करने लगी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है। इधर, अरब सागर में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में मानसून (Monsoon)

x

कार्यालय संवाददाता जयपुर । राजस्थान (Rajasthan) में आंधी- बारिश का दौर हल्का पड़ने के साथ अब गर्मी तेज होने लगी है। राज्य के कई शहरों में दिन का पारा अब 40 डिग्री या इससे ऊपर चला गया है। कुछ जिलों में तेज धूप के साथ उमस भी परेशान करने लगी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है। इधर, अरब सागर में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में मानसून (Monsoon) की एंट्री सामान्य से 8 दिन की देरी से होने का अनुमान है। चक्रवात के चलते ही अब तक भारत (India) में मानसून की एंट्री नहीं हो पाई है। केरल (Kerala) में मानसून की एंट्री हो चुकी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। कि प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून की एंट्री होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर तेज रहेंगे। पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी भाग के जिलों में भी टेम्प्रेचर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस चूरू में दर्ज किया गया।
Next Story
Related News
X

