✕
भायंदर में महाराणा प्रताप जयंती आयोजित
By EditorialPublished on
भायंदर (Bhayandar) में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती (Maharana Pratap Jayanti ) का आयोजन महाराणा प्रताप एकता मंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाराणा के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लोकगायक छोटू सिंह रावणा ने भक्ति रस एवं वीर रस के तराने पेश कर प्रवासियों में जोश भर दिया।

x

मुंबई । भायंदर (Bhayandar) में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती (Maharana Pratap Jayanti) का आयोजन महाराणा प्रताप एकता मंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाराणा के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लोकगायक छोटू सिंह रावणा ने भक्ति रस एवं वीर रस के तराने पेश कर प्रवासियों में जोश भर दिया।
अपने सम्बोधन में कुंवर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा, आज जरूरत है इतिहास और संस्कृति को फिर से जीवंत किया जाये, तभी हमारे पुरखों के स्वाभिमान को बरकरार रखा जा सकेगा। उन्होने मेवाड़ की वीरता और त्याग का बखान करते हुये कहा, हम उस मिट्टी से आते हैं, जहां के पशु भी अपनी मातृभूमि के लिए अपनी जान न्यौछावर करने के लिए तत्पर रहा करते थे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, महाराणा को करीब जानने के लिए सही इतिहास पढ़ा जाना आवश्यक है। महाराणा ने जो भी संघर्ष किया, वो अपने कुल-खानदान के लिए नहीं, बल्कि समस्त समाज की रक्षा के लिए किया था। उन्होने महाराणा का साथ देने वाले भामाशाह और तमाम वनवासी योद्धाओं के योगदान का उल्लेख किया और इस सफल आयोजन के लिए महाराणा प्रताप एकता मंच के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी और उनकी टीम की सराहना की। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर छात्र संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी ने कहा, आज जो इतिहास पढ़ाया जा रहा है, उसको पूरी तरह तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। भाटी ने दिवेर के युद्ध में महाराणा अमर सिंह की वीरता की अनदेखी किए जाने का मुद्दा उठाते हुये, कहा, आने वाली पीढ़ी को महाराणा के जीवन से काफी कुछ सीखने की जरूरत है।
कार्यक्रम से पूर्व प्रताप प्रतिमा से कार्यक्रम स्थल तक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक, गीता जैन, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, मनपा आयुक्त दिलीप ढोले, करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और भाजपा जिलाध्यक्ष रवि व्यास समेत प्रवासी समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच अध्यक्ष सुरेन्द्र दौलत सिंह भाटी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच के संरक्षक उमरावसिंह ओस्तवाल, राजेन्द्र मित्तल, अर्जुन मनोज पुरोहित, नारायण सिंह देवल, मनोज पुरोहित, पहाड़सिंह जसवंत सिंह जोधा, वीरबल विश्नोई, नरेंद्र गुप्ता, सोहन सिंह राजपुरोहित समेत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया। दिनेश चौधरी, रमेश पुरोहित, देवाराम मंडोरा, दुर्जन सिंह सोलंकी, कमलेश कौशिक, कुणाल जोशी, नारायण सिंह देवड़ा, छैलसिंह चारण, कानजी पटेल, हरीश विश्नोई, राजेश नागदा, जोग सिंह डूंगरी, गोपाल सिंह परिहार के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
