✕
ग्रीन ग्रेप्स कूलर
By EditorialPublished on
ग्रीन ग्रेप्स कूलर सामग्री: 100 ग्राम हरे अंगूर, 1/2 कप पुदीना पत्ता, 2 नींबू का रस, 1/4 कप शक्कर, काला नमक स्वादानुसार, 1/2 चम्मच चाट मसाला, 8-10 बर्फ के टुकड़े, ठंडा पानी आवश्यकतानुसार।

x

तैयारी का समय: 10 मिनट
बनाने का समय: 10 मिनट
सर्विंग: 2-3 लोगों के लिए
ग्रीन ग्रेप्स कूलर सामग्री: 100 ग्राम हरे अंगूर, 1/2 कप पुदीना पत्ता, 2 नींबू का रस, 1/4 कप शक्कर, काला नमक स्वादानुसार, 1/2 चम्मच चाट मसाला, 8-10 बर्फ के टुकड़े, ठंडा पानी आवश्यकतानुसार।
विधिः अंगूर और पुदीना के पत्तों को अच्छी तरह धोएं। अब मिक्सी के जार में अंगूर, पुदीना के पत्ते, शक्कर, काला नमक, चाट मसाला, बर्फ के टुकड़े व नींबू का रस डालें। अब इसे अच्छी तरह से पीसकर छलनी की मदद से छान लें। फिर उसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं। ठंडा ग्रीन ग्रेप्स कूलर तैयार है। इसे गिलास में डालकर हरे अंगूरों और पुदीने के पत्तों से सजाकर परोसें। यह बच्चों को पसंद आएगा ।
Next Story
Related News
X

