✕
मुख्यमंत्री गहलोत का दो दिवसीय बांसवाड़ा दौरा तय
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) 11 एवं 12 जून को बांसवाड़ा दौरा तय हो गया है। मुख्यमंत्री 11 जून को प्रातः 9.30 बजे जयपुर से हेलीकोप्टर द्वारा रवाना होंगे तथा चित्तौड़गढ़ के चैनपुरिया, प्रतापगढ के लुहारिया में महंगाई राहमत कैंप, प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण व उद्घाटन करने के बाद 11 जून को अपरान्ह 3.00 बजे मोटागांव (घाटोल) आएंगे तथा वहां महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्य

x

बांसवाड़ा (प्रातः काल संवाददाता) । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) 11 एवं 12 जून को बांसवाड़ा दौरा तय हो गया है। मुख्यमंत्री 11 जून को प्रातः 9.30 बजे जयपुर से हेलीकोप्टर द्वारा रवाना होंगे तथा चित्तौड़गढ़ के चैनपुरिया, प्रतापगढ के लुहारिया में महंगाई राहमत कैंप, प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण व उद्घाटन करने के बाद 11 जून को अपरान्ह 3.00 बजे मोटागांव (घाटोल) आएंगे तथा वहां महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी डॉ. देवा राम सैनी के अनुसार मुख्यमंत्री मोटागांव में शिविर का अवलोकन करने के बाद सायं 5.00 बजे त्रिपुरा सुंदरी जाएंगे जहां उनका मंदिर दर्शन एवं पूजा का कार्यक्रम है। इसके अलावा सायं 7.00 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम त्रिपुरा सुंदरी में ही करेंगे। दूसरे दिन 12 जून को मुख्यमंत्री प्रातः 10.30 बजे हेलीकोप्टर से रवाना होकर 11 बजे लंकाई (बागीदौरा ) जाएंगे जहां वे अनास नदी पर साइफन का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री प्रातः 11.20 बजे लंकाई से प्रस्थान कर 11.30 मगरदा (कुशलगढ़) जाएंगे जहां वे महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन, अपर हाईलेवल केनाल का शिलान्यास एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण व उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.00 बजे मगरदा से डूंगरपुर जिले के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
- कलेक्टर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री की घाटोल क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोटागांव की प्रस्तावित यात्रा को लेकर कार्यक्रम स्थल व तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने महंगाई राहत शिविर स्थल, सभास्थल, हैलीपेण्ड आदि की तैयारियों व व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की गठित टीम को दायित्व सौपें ।

Editorial
Next Story
Related News
X
