✕
सलाद खाने के है अनेकों फायदे
By EditorialPublished on
हमारे यहां खाने को बिना सलाद (Salad) के अधूरा सा माना जाता है। सलाद चाहे फलों से बना हो या सब्जियों से इसे खाने के अपने ही कुछ अलग फायदे हैं। दरअसल, सलाद जब हम खाते हैं तो साबुत और कच्ची चीजों का हम सेवन करते हैं। इससे शरीर को कई प्रकार से विटामिन और मिनरल्स मिल जाते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन, डायबिटीज के मरीजों को सलाद ज्यादा खाना चाहिए। क्यों और कैसे जानते हैं।

x

सलाद खाने के फायदे : हमारे यहां खाने को बिना सलाद (Salad) के अधूरा सा माना जाता है। सलाद चाहे फलों से बना हो या सब्जियों से इसे खाने के अपने ही कुछ अलग फायदे हैं। दरअसल, सलाद जब हम खाते हैं तो साबुत और कच्ची चीजों का हम सेवन करते हैं। इससे शरीर को कई प्रकार से विटामिन और मिनरल्स मिल जाते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन, डायबिटीज के मरीजों को सलाद ज्यादा खाना चाहिए। क्यों और कैसे जानते हैं।
- डायबिटीज में सलाद खाने के फायदे
डायबिटीज में सलाद खाने के फायदे कई हैं। दरअसल, सलाद में रफेज और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं। ये पेंनक्रियाज के काम काज में तेजी लाते हैं और शुगर पचाने वाले इंसुलिन हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं। इसके अलावा डायबिटीज में ये कब्ज की समस्या को भी कम करने की कोशिश करते हैं और शुगर बैलेस रखने में मदद करते हैं।
- शुगर पेशेंट को सलाद में क्या क्या लेना चाहिए
1. ग्रीन सलाद
शुगर पेशेंट के लिए ग्रान सलाद का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद है। आपको बस करना ये है कि ब्रोकली, गाजर, मूली, चुकंदर, खीरी, ककड़ी, प्याज, धनिया पत्ता और मिर्चा का सलाद तैयार करें। फिर इसका सेवन करें। इसमें आप सलाद का दो तरीका अपना सकते हैं एक हाफ फ्राई और दूसरा इसे कच्चा खाना ।
2. स्प्राउट्स सलाद
स्प्राउट्स आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन होने के साथ फाइवर होता है ये इंसुलिन को बढ़ाने के साथ भूख बैलेंस करते हैं और डायबिटीज में मेटाबोलिज्म को सही रखते हैं तो अपने हिसाब से चना, मूंग और मेथी को भिगोकर रख दें और फिर इनका स्प्राउट्स सलाद बना कर सेवन करें। तो, अगर आपको डायबिटीज है तो, खाने में इन 2 सलाद का सेवन जरूर करें।

Editorial
Next Story
Related News
X
