Pratahkal - News Paper - Raje came to Udaipur, and ticket holders arrived to welcome
उदयपुर : प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे (Vasundhara Raje) बुधवार को जिला प्रमुख ममता कुँवर (Mamta Kunwar) की शादी में भाग लेने उदयपुर (Udaipur) आई। इस दौरान राजे का एयरपोर्ट (Airport) पर भाजपा (BJP) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चुनावी साल होने के कारण टिकटार्थी भी स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुँचे और वहां पर जोरदार स्वागत किया । वर-वधू को आर्शीवाद देने के बाद राजे ने एक होटल में भाजपा नेताओं की क्लास और एक-एक का परिचय लिया।
जिला प्रमुख ममता कुंवर की शादी में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे उदयपुर आई। राजे के उदयपुर आने की सूचना पर शाम से ही एयरपोर्ट पर संभाग भर के नेता और जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। कुछ नेता एयरपोर्ट परिसर में चले गए और राजे का दिल्ली से आने पर एयरपोर्ट के लाउंज में ही स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के बाहर आने पर कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने राजे जिंदाबाद से एयरपोर्ट को गुंजायमान कर दिया। चुनावी वर्ष होने के कारण एयरपोर्ट में पहुंचा जहां पर भाजपा के टिकिटार्थी भी गए और राजे का स्वागत किया। राजे ने एयरपोर्ट पर भी नेताओं से बात की और यहां की जानकारी ली।
एयरपोर्ट से राजे का काफिला सीधा शोभागपुरा 100 फीट रोड़ पर स्थित एक गार्डन में पहुंचा जहां पर उन्होने जिला प्रमुख ममता कुँवर व उनके पति चेतन सिंह को आर्शीवाद दिया । कुछ देर तक वहां पर रूकने के बाद राजे ने वहीं पर स्थित एक हॉटल के हॉल में भाजपा नेताओं की क्लास ली। होटल के हॉल में राजे ने सभी नेताओं से बात की और उनसे उनके पद के बारे में पूछा। सभी परिचय लिया और उदयपुर की राजनीति चर्चा की। करीब आधा घंटा वहां पर बैठने के बाद राजे पुनः रवाना होकर एयरपोर्ट रवाना हुई और दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
Editorial

Editorial

Next Story