✕
भाजपा पार्षद पर सुविवि अध्यक्ष ने किया तलवार से हमला
By EditorialPublished on
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कुलदीप सिंह (Kuldeep Singh) ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा (BJP) पार्षद संजय भगतानी (Sanjay Bhagtani) पर तलवार व पाईप से हमला कर दिया, जिससे पार्षद की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

x
उदयपुर : शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कुलदीप सिंह (Kuldeep Singh) ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा (BJP) पार्षद संजय भगतानी (Sanjay Bhagtani) पर तलवार व पाईप से हमला कर दिया, जिससे पार्षद की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने पार्षद भगतानी पर 200-250 थप्पड़ मारने का दावा किया है तो पार्षद भगतानी (Councilor's Fee) ने एक भी थप्पड़ लगने से इंकार करते हुए कहा कि केवल कार को नुकसान हुआ है और उसके साथ एक युवक को हल्की चोट आई है।
पार्षद संजय भगतानी ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (Mohanlal Sukhadia University) में हुए विवाद के बाद से ही छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह अपने साथियों के साथ उसकी रैकी कर रहा था और लगातार उसका पीछा करवाया जा रहा था। जिसकी जानकारी पार्षद भगतानी ने प्रतापनगर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। भगतानी ने बताया कि बुधवार को वह अपने साथी सौरभ सिंह भूमिहार, विशाल शर्मा के साथ अपने एक साथी दीपेन्द्र चौधरी को लेने के लिए आरटीओं की ओर जा रहा था। इस दौरान सुविवि अध्यक्ष कुलदीप सिंह की कार उसके पास से निकली थी। जिसकी जानकारी भी उसने थाने में दी थी। पार्षद भगतानी ने बताया कि वह अपने मित्र को लेकर प्रतापनगर की ओर आ रहा था इस दौरान प्रतापनगर ओवरब्रिज के वहां पर जाम लगा था। उसने कार धीमी की इसी दौरान पीछे से एक कार ओवरटेक करती हुई आई, जिसमें से छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह अपने कुछ साथियों के साथ उतरा। कुलदीप सिंह के हाथ में तलवार थी और उसके साथियों के हाथ में सरिए थे। इन लोगों ने उतरते उसकी कार पर हमला कर दिया, यह देखकर उसने कार को रिवर्स में लिया। लोहे के सरियों और तलवार से हमले के कारण उसकी कार के कांच फूट गए और कार में पीछे बैठे सौरभ सिंह के कांच फूटने के कारण उसके हाथ पर सरिया लगा। पार्षद भगतानी ने बताया कि उसने कार को रिवर्स में लेकर सीधा थाने पर ले गया, जहां पर पुलिसकर्मियों को बताया जिस पर पुलिसकर्मी भी भागकर मौके पर आए, पर तब तक कुलदीपसिंह अपने साथियों के साथ भाग गया। भगतानी ने छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह और उसके साथी वीरसिंह आसोलिया सहित चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
इधर इस मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि पार्षद संजय भगतानी ने कुछ दिनों पूर्व ऑडिटोरियम के बाहर आकर उसके साथ मारपीट की थी, जिसका बदला लिया गया। कुलदीप सिंह का कहना है कि भगतानी ने उसे 2 थप्पड़ मारे थे और मैने सार्वजनिक रूप से 200-250 थप्पड़ मारे। । कुलदीप सिंह ने संजय भगतानी से किसी तरह के पुराने विवाद से इंकार किया है।
सुविवि के बाहर भारी जाब्ता तैनात
इधर घटना के बाद विवाद के बढ़ने की आशंका पर सुविवि के बाहर भारी जाब्ता तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पार्षद भगतानी के समर्थक भी सुविवि परिसर पहुंच, जिन्हें पुलिस ने वहां से हटाया।
सुविवि में ही हुई थी मारपीट
पार्षद संजय भगतानी और छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह सुआवत के बीच कुछ दिनों पूर्व ही मारपीट हुई थी। 3 जुलाई को सुविवि ऑडिटोरियम में हुए एक कार्यक्रम के बाद संजय भगतानी ने अपने साथियों के साथ जाकर कुलदीप सिंह से मारपीट की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी कुलदीप सिंह के लिए काफी कुछ लिखा था। भगतानी ने मारपीट के पीछे कॉमेडियन जाकिर हुसैन को बुलाना कारण बताया था।
कांग्रेस से भाजपा में आए है भगतानी
पार्षद संजय भगतानी ने प्रतापनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा था। ढाई साल तक तो वे कांग्रेस में रहे और इस दौरान उनका मन कांग्रेस से उचट गया तो उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। अब वे भाजपा से पार्षद है।

Editorial
Next Story
Related News
X
