Pratahkal - Jodhpur News Update - Jodhpurs's unique summer camp, women also learn to tie safe, hundreds of people came to join the tradition
जोधपुर : गर्मी की छुट्टियों में कई समर कैंप (Summer camp) हमने देखे हैं लेकिन अपने ट्रेडीशन से जोड़ने के लिए एक अनूठा समर कैंप जोधपुर (Jodhpur) के भूतनाथ महादेव मंदिर (Bhootnath Mahadev Temple) में बुधवार से शुरू हुआ। इस कैम्प में महिलाओं से लेकर बच्चे और बुजुर्ग तक साफा बांधना सीखने के लिए पहुंचे। 5 दिन तक सैकड़ों लोगों को मारवाड़ के इस एडिशन से जोड़ने के लिए इवेंट होंगे। पुष्करणा सृजन सोसाइटी और पुष्करणा चिंतन के तत्वावधान में भूतनाथ महादेव मंदिर के पार्क में आयोजित निःशुल्क साफा बांधने का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर (Training camp) का विधिवत शुभारंभ पुष्करणा सृजन सोसायटी के अध्यक्ष आनंद राज व्यास ने किया। साफा बांधना हमारी महान संस्कृति है और इसको भावी पीढ़ी को अधिकाधिक जोड़ने की जरूरत को देखते हुए यह समर कैंप हो रहा है।-
प्रशिक्षण शिविर निदेशक व मुख्य प्रशिक्षक मनोज बोहरा ने बताया कि रविवार 11 जून तक सुबह 7 से 8 बजे तक चलने वाले पांच दिवसीय इस शिविर में बालक बालिकाएं, युवा वर्ग, सीनियर्स को साफा बांधना सिखाया जा रहा है। पहले दिन नन्हे बालक- बालिकाओं से लेकर सीनियर सिटीजन उम्र के करीब साठ से अधिक लोगों ने भाग लिया ।
शिविर में प्रशिक्षक मनोज बोहरा व उनकी टीम रमेश सिसोदिया, रामजी व्यास, हर्षित, राजकुमार वर्मा, अनिल पुरोहित, महेन्द्र पुरोहित ने जोधपुरी पेच व गोल साफा बांधना सिखाया । साफा प्रशिक्षक बोहरा पिछले पन्द्रह वर्षों से भूतनाथ में साफा बांधने का प्रशिक्षण दे रहे है । इन शिविरों मे अब तक सैकड़ों लोग साफा बांधना सीख चुके है। समारोह का संचालन ज्ञानेन्द्र व्यास और संयोजन सोमदत्त हर्ष ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story