✕
जयपुर डिस्कॉम: लम्बित कृषि कनेक्शन जारी करने व सब-स्टेशन बनाने के कार्य की समीक्षा
By EditorialPublished on
जयपुर (Jaipur) डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक आर. एन. कुमावत (R. N. Kumawat) ने कृषि कनेक्शन (Agriculture connection) जारी करने व 33/11 केवी सब-स्टेशनों के निर्माण कार्य में हुई प्रगति की सर्किलवाईज समीक्षा करते हुए बताया कि किसानों को 19 हजार कृषि कनेक्शन जारी कर दिए गए है और जून माह में 16 हजार कृषि कनेक्शन ओर जारी किए जाएगें। इसके लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

x

जयपुर : जयपुर (Jaipur) डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक आर. एन. कुमावत (R. N. Kumawat) ने कृषि कनेक्शन (Agriculture connection) जारी करने व 33/11 केवी सब-स्टेशनों के निर्माण कार्य में हुई प्रगति की सर्किलवाईज समीक्षा करते हुए बताया कि किसानों को 19 हजार कृषि कनेक्शन जारी कर दिए गए है और जून माह में 16 हजार कृषि कनेक्शन ओर जारी किए जाएगें। इसके लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए नए बनने वाले 33/11 केवी सब-स्टेशनों के निर्माण कार्य को गति प्रदान इनका कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करवाया जाएगा । प्रबन्ध निदेशक कुमावत ने बुधवार 7 जून को विद्युत भवन में आयोजित डिस्कॉम अधिकारियों एवं कान्ट्रेक्टर फर्म के प्रतिनिधियों की बैठक में सर्किलवाईज कृषि कनेक्शन जारी करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए टर्नकी एवं एआरसी मोड पर जारी किए जाने वाले सभी लम्बित कृषि कनेक्शनों को 30 जून तक जारी करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने बताया कि 1 अप्रेल, 2023 को लम्बित कृषि कनेक्शनों में से 19 हजार 200 कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं और शेष कृषि कनेक्शनों के आवेदकों, जिनके डिमाण्ड नोट जमा है उनको भी जून माह में कनेक्शन जारी करने के निर्देश दे दिए है। इसके साथ ही उन्होंने अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित मापदण्डों के अनुसार होना चाहिए और कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कुमावत ने टर्नकी मोड पर जारी किए जाने वाले कृषि कनेक्शनों में अब तक हुई प्रगति की फर्म के प्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की और उनका सत्यापन बैठक के दौरान ही सम्बन्धित अधीक्षण अभियन्ता से करवाया कि फील्ड में उनके द्वारा बताया गया कार्य हुआ है अथवा नही। बैठक में बताया गया कि टर्नकी पर अब तक 11386 कृषि कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं और शेष 4216 कनेक्शन जून माह में जारी कर दिए जाएगें। इसके अतिरिक्त एआरसी पर जारी किए जाने वाले कृषि कनेक्शनों की प्रगति की सर्किल अधीक्षण अभियन्ताओं से जानकारी प्राप्त की गई, जिसके अनुसार अब तक 7822 कनेक्शन जारी किए जा चुके है। और शेष 11 हजार 900 कनेक्शन जून माह में जारी कर दिए जाएगें। प्रबन्ध निदेशक कुमावत ने आरडीएसएस योजना के तहत बनने वाले 53 और मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2023-24 के तहत बनने वाले 34 नए 33/11 केवी सब- स्टेशन के कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधीक्षण अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि इसके लिए भूमि आवंटन, तकनीकी स्वीकृति व जी- शिड्यूल आदि का कार्य शीघ्र पूरा कर इनके निर्माण का कार्य आरम्भ किया जाए।
अधीक्षण अभियन्ताओं ने जानकारी दी कि अधिकांश में भूमि आवंटन व तकनीकी स्वीकृति आदि का कार्य पूरा किया जा चुका है। और शेष कार्य भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
